scorecardresearch
 

'हर सरकारी अस्पताल में लगेंगे CCTV, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई', बोले- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब राज्य के हर सरकारी अस्पताल में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जा सके.

Advertisement
X
बिहार के सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV कैमरे. (File photo: ITG)
बिहार के सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV कैमरे. (File photo: ITG)

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में राज्य के आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और हर मरीज का उचित इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का एक बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य मंत्री इस नई तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से अस्पतालों की गतिविधियों पर सीधे नजर रख सकेंगे और अनियमितताएं रोकने के लिए वे स्वयं तथा उनकी विशेष टीम कड़े औचक निरीक्षण करेगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हम काम कर रहे हैं. हर मरीज का इलाज उचित और बेहतर हो... हम सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में CCTV कैमरे लगवाएंगे, ताकि मैं उन पर नजर रख सकूं. मैं खुद भी निरीक्षण करूंगा और अपनी टीम को भी भेजूंगा. अगर कोई अनियमितता या गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी.

निशांत ने पद संभालने के बाद की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने विभाग की कई बड़ी समस्याओं के बारे में सुना है, जिनमें डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी सबसे बड़ी समस्या है. सरकार इस कमी को दूर करने की पूरी कोशिश करेगी. इसके अलावा मरीजों की आपातकालीन देखभाल के लिए राज्य के ट्रॉमा सेंटरों की स्थिति को सुधारने को लेकर भी लगातार बातचीत जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement