scorecardresearch
 

फांसी पर झूलते मिले 14-15 साल के किशोर और किशोरी, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में शनिवार सुबह 14 और 15 साल के किशोर और किशोरी के शव फांसी पर झूलते मिले. इलाके में सनसनी फैल गई. माना जा रहा है कि ये प्रेम प्रसंग में सुसाइड का मामला है.

Advertisement
X
फांसी पर झूलते मिले 14-15 साल के किशोर और किशोरी (Photo: itg)
फांसी पर झूलते मिले 14-15 साल के किशोर और किशोरी (Photo: itg)

बिहार में बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक आम के पेड़ से दो नाबालिगों बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

मृतकों की पहचान सिरिसिया गांव निवासी शेख बुनाद के 15 साल के बेटे सैदुल्लाह आलम और इजहार अंसारी की 14 साल की बेटी सहबुन नेशा के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात दोनों बच्चे खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे.

शनिवार सुबह सेहरी के समय जब परिवार के लोग जागे तो दोनों अपने घरों में नहीं मिले. इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुट गए. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव के बाहर एक आम के पेड़ से दो बच्चों के शव लटके हुए हैं. सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पेड़ से लटके दोनों बच्चों को देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए.

घटना की जानकारी मिलते ही सिकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

वही एसडीपीओ नरकटियागंज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि दो नाबालिग पेड़ से लटके हुए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को नीचे उतारा और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement