scorecardresearch
 

TATA ने पेश की तीन-दरवाजों वाली हैचबैक कार

टाटा मोटर्स ने अपने नए सब ब्रांड TAMO की नए कॉन्सेप्ट वाली कार को मुंबई में पेश किया है. जानें इसके बारे में विस्तार से...

Advertisement
X
C-Cube
C-Cube

TATA ने अपने नए सब-ब्रांड TAMO के एक नए हैचबैक कॉन्सेप्ट कार C-Cube को मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के इवेंट 'फ्यूचर डिकोडेड' में डिस्प्ले किया. C-Cube को खास तौर पर इवेंट के प्रोडक्ट ट्रांसफॉर्मेशन थीम के अंदर पेश किया गया.

C-Cube के जरिए टाटा मोटर्स ने अपनी आने वाली उन तकनीकों को दर्शाया जिससे TAMO को मार्केट में स्थापित होने के लिए जगह मिलेगी.


ऑटोमोटिव जगत में नए टेक्नोलॉजी के साथ बदलाव लाने के लिए टाटा मोटर्स ने हाल ही में था. तीन-दरवाजों वाली इस हैचबैक कार में माइक्रोसॉफ्ट की कनेक्टेड व्हीकल टेक्नोलॉजी हो सकती है. इस कार में सिंगल हेडलैंप यूनिट होगा. साथ ही इसमें हेडलैंप असेम्बली के अंदर इंटीग्रेटेड डे-टाइम रनिंग लैंप्स होंगे. कार को देख कर ऐसा लगता है कि शायद इंजन पीछे की तरफ हो लेकिन ये अभी तय नहीं है.

Advertisement

नई कार को कर्वी डिजाइन के साथ नया लुक दिया गया है. इसमें O.Z. अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं. फिलहाल इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी तो मौजूद नहीं है पर हो सकता है कि इसका इंटीरियर डुअल-टोन वाला हो. कंपनी ने हाल ही में टेक्नोलॉजी वाली कारों को बनाने के लिए करार किया था.


TAMO ब्रांड की पहली कार 87th जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में देखने को मिल सकती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement