scorecardresearch
 

2020 तक विश्व में सबसे ज्यादा कार भारत में होंगे!

सुजुकी मोटर्स ने दावा करते हुए ये कहा है कि भारत 2020 तक विश्व का सबसे बड़ा कार मार्केट बन जाएगा, इसके लिए कंपनी प्रोडक्शन भी तेज करने जा रही है.

Advertisement
X
Representational image
Representational image

Suzuki मोटर कार्पोरेशन का मानना है कि 2020 तक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार होगा. कंपनी ने कहा है कि वह भारतीय बाजार की वृद्धि में बड़ी भूमिका निभाने को प्रतिबद्ध है. भारत के पैसेंजर कार मार्केट में कंपनी की भारतीय इकाई मारति सुजुकी इंडिया की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक है.


कंपनी ने 2020 तक अपना कुल उत्पादन तक पहुंचाने की योजना के तहत गुजरात के अपने प्लान्ट का ऑपरेशन पहले ही शुरू कर दिया है.

सुजुकी मोटर कार्पोरेशन के कार्यकारी महाप्रबंधक और प्रबंधकीय अधिकारी (ग्लोबल ऑटोमोटिव ऑपरेशन) किन्जी साइतो ने जेनेवा मोटर शो के दौरान कहा, भारत के 2020 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार बनने की उम्मीद है. हम इस वृद्धि में अपने बड़ा योगदान देंगे.


कंपनी अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए जहां उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रही है वहीं वह कई नए उत्पाद भी उतारने की तैयारी कर रही है. साइतो ने कहा, हमने पिछले महीने भारत के अपने कर दिया है. हम अपनी कुल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 20 लाख यूनिट्स करेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement