scorecardresearch
 

आ रही है नई TOYOTA, जारी हुआ टीजर, इस दिन होगी भारत में लॉन्च

Toyota Hilux का नया वर्जन भारत में लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने इस अपकमिंग पिकअप ट्रक का टीजर जारी कर दिया है. वैसे नई हायलक्स ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुकी है. भारत में भी कंपनी पिकअप ट्रक को उसी डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं अपकमिंग टोयोटा हायलक्स में क्या कुछ होने वाला है.

Advertisement
X
नई Toyota Hilux को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. (Photo: Toyota)
नई Toyota Hilux को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. (Photo: Toyota)

टोयोटा ने अपने अपकमिंग प्रोडक्ट का टीजर जारी कर दिया है. कंपनी नेक्स्ट जेन टोयोटा हाइलक्स (Toyota Hilux) को लेकर आ रही है. इस पिकअप ट्रक को कंपनी 28 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने वाली है. अपकमिंग हाइलक्स पिछली जनरेशन मॉडल की तरह ही बॉडी-ऑन-फ्रेम आईएमवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. 

टीजर में कंपनी ने इस पिकअप ट्रक के प्राइमरी डिजाइन को टीज किया है. इसका डिजाइन वैसा ही होने वाला है, जैसा पिछले काफी समय से रिपोर्ट किया जा रहा था. वैसे ग्लोबल मार्केट में कंपनी इस पिकअप को लॉन्च कर चुकी है. उसी डिजाइन के साथ ये भारत में भी लॉन्च होगा. 

कंपनी ने जारी किया टीजर

नए हाइलक्स के ब्रॉन्ज कलर वेरिएंट को कंपनी ने टीज किया है. इसका फ्रंट फेस पहले से काफी अलग होगा. इसमें सिल्वर स्किड प्लेट, हनीकॉम्ब सेंटर ग्रिल और टोयोटा लिखा हुआ फ्रंट में मिलेगा. एलईडी लाइट्स के बीच कंपनी एक ब्लैक पैनल देगी, जिस पर TOYOTA लिखा होगा. 

इसके अलावा पिकअप ट्रक में ब्लैक रिम और वील आर्च, मेन कैबिन के पीछे रोल बार्स और एक शार्क-फिन एंटीना मिलेगा. कंपनी के टीजर में हाइलक्स का रियर डिजाइन रिवील नहीं हुआ है. इंटरनेशनल वेरिएंट में रियर में भी हायलक्स लिखा हुआ मिलता है. इसके अलावा एलईडी डीआरएल्स और वर्टिकल टेललाइट्स मिलती हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Toyota की बड़ी तैयारी, आ रहा 'Fortuner का भाई', मिलेंगे गजब के फीचर्स

टोयोटा ने भारतीय बाजार में हायलक्स के इंटीरियर को रिवील नहीं किया है. इस पिकअप ट्रैक में डबल कैब कॉन्फिग्रेशन मिल सकता है. इसके अलावा लेदर व्रैप्ड स्टीयरिंग वील और 12.3 इंच की डुअल स्क्रीन कैबिन में मिल सकती है. कार टोयोटा स्मार्ट कनेक्ट सिस्टम और डैश-माउंटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी. 

इंजन, पावर और कीमत

नई टोयोटा हायलक्स में मौजूदा इंजन और गियरबॉक्स ही मिलेगा. फिलहाल ये पिकअप ट्रक 2.8 लीटर के फोर सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आता है, जो 204 एचपी की पावर और 420 एनएम और 500 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. 6 स्पीड ऑटोमेटिक के साथ 500 एनएम और 6 स्पीड मैन्युअल के साथ 420 एनएम का टॉर्क मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: 7 एयरबैग, जबरदस्त माइलेज वाली 8-सीटर, Toyota ने लॉन्च की नई Innova Crysta

इंटरनेशनल मार्केट में टोयोटा हायलक्स 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. इसमें जनरेटिव ब्रेकिंग फंक्शन दिया गया है. अपकमिंग हायलक्स मौजूदा वर्जन से ज्यादा कीमत पर आएगी. फिलहाल भारत में इस पिकअप ट्रक की कीमत 28.52 लाख से शुरू होकर 36 लाख रुपये एक्श शोरूम नई दिल्ली तक जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement