scorecardresearch
 

3.8 सेकंड में 100Km की रफ्तार, 2.05 करोड़ कीमत, Range Rover Sport SV भारत में लॉन्च

रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी भारत में लॉन्च हो गई है. ये देश में मिल रही स्पोर्ट एसवी एडिशन टू से कम कीमत पर आती है और ब्रांड के पोर्टफोलियो में भी उससे नीचे है. कंपनी का कहना है कि कार को भारत के हिसाब से खास तैयार किया गया है. इसमें कलर और दूसरे फीचर्स का ध्यान रखा गया है. आइए जानते हैं Range Rover Sport SV में मिल रहे फीचर्स की डिटेल्स.

Advertisement
X
Range Rover Sport SV सिर्फ 3.8 सेकंड में 100Kmh की रिफ्तार पकड़ लेती है. (Photo: Range Rover)
Range Rover Sport SV सिर्फ 3.8 सेकंड में 100Kmh की रिफ्तार पकड़ लेती है. (Photo: Range Rover)

लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी को लॉन्च कर दिया है. ये कार रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी एडिशन टू वेरिएंट से नीचे लॉन्च की गई है. हाल में ही कंपनी ने रेंज रोवर एसवी और रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी एडिशन टू की कीमतों को कम किया था. कीमतों में ये कटौती भारत और यूके एफटीए (FTA) की वजह की हुई थी. 

हालांकि, कंपनी ने अब Range Rover Sport SV को लॉन्च की है, जो भारत में बिक रही स्पोर्ट एसवी एडिशन टू से कम कीमत पर आती है. इस कार को कंपनी ने 2.05 करोड़ रुपये एक्स शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है, जो एसवी एडिशन टू से लगभग 30 लाख रुपये कम है. 

इस वर्जन को भारत में यूके से इंपोर्ट किया जाएगा. अगर आप इन गाड़ियों के नाम से कंफ्यूज हो रहे हैं, तो आसान भाषा में समझे की अब तक कार का खास एडिशन भारत में मिल रहा था. अब कंपनी ने स्टैंडर्ड रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी को लॉन्च किया है. इस कार को भारत के हिसाब से तैयार किया गया है. 

क्या है कार में स्पेशल?

इसमें 22 इंच के व्हील्स, ब्लैक कॉन्ट्रास्ट में रूफ, लाइट क्लाउड, इबॉनी विंडसर लेदर और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी का कहना है कि 2026 रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी बाइस्पोक पेंट ऑप्शन के साथ आता है, जिसे भारत के लिए स्पेशली तैयार किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग, 27Km का माइलेज, Tata Altroz iCNG ऑटोमेटिक लॉन्च

ये कार ग्रीन कलर में स्टेन फिनिश, ऑरेंज मैट फिनिश, ब्लू ग्लॉस फिनिश, वायलेट मैट फिनिश और टील ग्लॉस फिनिश में आएगा. कार पर SV का लोगो भी नजर आएगा. इसमें क्वाड एग्जॉस्ट पाइप और एक रियर स्पॉयलर मिलेगा. कार में ब्लैक्ड आउट पिलर, ओआरवीएम, रेंज रोवर और लैंड रोवर की ब्रांडिंग समेत कई फीचर्स मिलेंगे.

दमदार इंजन मिलेगा

कार में 4.4 लीटर का वी8 इंजन मिलता है, जो माइल्ड हाइब्रिड सेटअप के साथ आता है. ये इंजन 626 बीएचपी की पीक पावर और 750 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. कार सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें 6डी डायनैमिक सस्पेंशन दिया गया है. एसयूवी में एसवी एक्सक्लूसिव लग्जरी डिजाइन मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: 3 लाख सस्ती, ADAS और 7 एयरबैग से लैस! लॉन्च हुई ये फैमिली SUV

इंटीरियर की बात करें, तो 2026 Range Rover Sport SV में लेदर सीट्स मिलेंगी, जो लाइट क्लाउड और इबॉनी थीम पर बेस्ड होंगी. इसमें पैनोरोमिक सनरूफ दिया गया है. इस लग्जीर कार कंपनी का कहना है कि इन फीचर्स को भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है. कार में सिग्नेचर मेरेडियन साउंड सिस्टम और एक्सटेंडेड लेदर पैकेज भी मिलेगा. इसमें एसयी ब्रांडिंग दरवाजों को खोलने पर दिखेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement