6 एयरबैग, 27Km का माइलेज, Tata Altroz iCNG ऑटोमेटिक लॉन्च

12 May 2026

By: Aajtak Auto

CNG के साथ AMT 

Tata ने अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो सीएनजी और एएमटी दोनों फीचर्स ऑफर करती है. हम बात कर रहे हैं Tata Altroz की. 

Photo: tatamotors.com

कितनी है कीमत? 

कंपनी ने इस कार को सीएनजी और एएमटी में लॉन्च किया है. Altroz iCNG AMT की कीमत 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Photo: tatamotors.com

टॉप वेरिएंट की कीमत

इस कीमत पर कार का प्योर वेरिएंट मिलेगा. वहीं कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 10.76 लाख रुपये है, जो इसके अकम्प्लिश्ड एस वेरिएंट की है. 

Photo: tatamotors.com

अब CNG में भी AMT

इससे पहले टाटा अल्ट्रोज मैन्युअल, एएमटी और डीसीए (ऑटोमेटिक) में आती थी. अब कंपनी ने इसमें एएमटी को सीएनजी के साथ जोड़ दिया है. 

Photo: tatamotors.com

इंजन और पावर

कार में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 73.5 एचपी की पावर और 103 एनएम का टॉर्क सीएनजी पर ऑफर करता है. 

Photo: tatamotors.com

ये भी है फायदा 

कार में ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बूट स्पेस की दिक्कत नहीं होती है. हां इसमें पेट्रोल या डीजल अल्ट्रोज के मुकाबले कम स्पेस मिलता है. 

Photo: tatamotors.com

6 एयरबैग मिलेंगे 

अल्ट्रोज में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. कार डायरेक्ट सीएनजी पर ही स्टार्ट हो जाती है. जबकि दूसरी सीएनजी गाड़ियों को पेट्रोल पर स्टार्ट करना पड़ता है.

Photo: tatamotors.com

कितना है माइलेज?

ये कार 27.8 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज सीएनजी में ऑफर करती है. हालांकि, एएमटी के साथ माइलेज की जानकारी फिलहाल नहीं है.

Photo: tatamotors.com

सिर्फ टाटा में है ये सुविधा

अगर आप एक ऑटोमेटिक कार तलाश रहे हैं, जो सीएनजी में आती हो, तो टाटा मोटर्स एक मात्र ब्रांड है, जो ये सुविधा ऑफर करता है.

Photo: tatamotors.com

Read Next