scorecardresearch
 

हरियाणा के बस स्टैंड से फिल्मी अंदाज में चोरी हुई रोडवेज बस, राजस्थान में मिली, DTC का बर्खास्त ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली डीटीसी के बर्खास्त ड्राइवर को चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरी हुई रोडवेज बस के साथ पकड़ा गया है. उसके खिलाफ पहले से भी चोरी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

Advertisement
X
चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरी हुई थी बस (Photo: Screengrab)
चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरी हुई थी बस (Photo: Screengrab)

हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने हरियाणा रोडवेज की बस चुरा ली थी. फिल्मी अंदाज में हुई इस चोरी का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से चोरी गई रोडवेज बस बरामद करने के साथ ही दिल्ली डीटीसी में चालक रह चुके आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी झज्जर जिले के दुल्हेड़ा गांव निवासी अजय बताया जाता है.

जानकारी के मुताबिक चरखी दादरी बस स्टैंड से तीन और चार जुलाई की रात करीब 8.53 बजे लोहारू सब डिपो की बस गायब हो गई थी. सुरक्षा का चूक का फायदा उठाते हुए चोरों ने बस स्टार्ट की और आराम से लेकर स्टैंड के बाहर निकल गए. किसी को शक भी नहीं हुआ. चार जुलाई की सुबह जब मुख्य चालक महेंद्र कुमार स्टैंड पहुंचे, बस गायब थी. चालक ने इसकी जानकारी तुरंत रोडवेज के अधिकारियों को दी.

रोडवेज ने इसकी सिटी थाने की पुलिस से की. पुलिस ने बस स्टैंड के साथ ही हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए, जिससे यह सुराग मिला कि चोर बस लेकर लोहारू-राजस्थान बॉर्डर की तरफ बढ़े हैं. दादरी पुलिस की विशेष टीम ने बस के संभावित रूट और तकनीकी इनपुट को ट्रैक करना शुरू किया. जांच में बस के लाइव मूवमेंट की पुष्टि होने के बाद राजस्थान पुलिस से सहयोग मांगा गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोई मैकेनिक तो कोई पूर्व बैंककर्मी... इस कांड में शामिल आरोपियों की पूरी 'कुंडली'

चरखी दादरी पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से हरियाणा रोडवेज की चोरी गई बस को चित्तौड़गढ़ जिले के चिंदौरिया इलाके से बरामद कर लिया. मौके से ही दिल्ली डीटीसी में चालक रह चुके अजय को भी पकड़ा गया है. चरखी दादरी सिटी थाने के प्रभारी चंद्रशेखर के मुताबिक आरोपी अजय बस कटवाकर बेचने की फिराक में था.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! 1 साल पुराना डेटा रिकवर, चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी का राज

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी चार से पांच चोरी के मुकाबले दर्ज हैं. संदिग्ध गतिविधियों के कारण ही उसे डीटीसी से बर्खास्त कर दिया गया था. थाना प्रभारी के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने बस स्टैंड की रेकी की थी. उसने चोरी के लिए जिस समय को चुना, वह शिफ्ट बदलने का समय होता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement