scorecardresearch
 

70% बिक्री नॉन-मेट्रो सिटी से... छोटे शहरों में इस इलेक्ट्रिक कार की धूम! कीमत है इतनी

MG Windsor EV देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कारों में से एक है. इसका कारण सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि इसका डिजाइन, स्पेस और फीचर्स का दमदार कॉम्बिनेशन भी है. कंपनी का कहना है कि, इस कार की टोटल सेल्स में 70% कांट्रीब्यूशन नॉन-मेट्रो सिटी का है.

Advertisement
X
Mg Windsor EV इंडियन मार्केट में दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है. Photo: mgmotor.co.in
Mg Windsor EV इंडियन मार्केट में दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है. Photo: mgmotor.co.in

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा है. छोटे शहरों और कस्बों में भी EV की मांग तेजी से बढ़ रही है.  बड़े शहरों सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तस्वीर अब पुरानी हो रही है. असली कहानी तो अब उन शहरों से निकल रही है, जिन्हें हम अक्सर “छोटे” कहकर नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं के लोग अब EV खरीद रहे हैं, चला रहे हैं और ट्रेंड सेट कर रहे हैं. और इस पूरे खेल में एक नाम बार-बार सामने आ रहा है और वो है MG Windsor. आंकड़े बताते हैं कि इस कार ने सिर्फ बिक्री नहीं बढ़ाई, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बिजनेस का गेम ही बदल दिया. 

70% बिक्री छोटे शहरों से

कंपनी के मुताबिक, MG Windsor की कुल बिक्री में से करीब 70 प्रतिशत हिस्सा नॉन-मेट्रो शहरों से आ रहा है. वहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों का कॉन्ट्रीब्यूशन सिर्फ 30 प्रतिशत है. अक्टूबर 2024 में लॉन्च के बाद से अब तक इस मॉडल की करीब 65,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं. यह आंकड़े साफ बताते हैं कि अब छोटे शहर भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तेजी से अपना रहे हैं.

MG Windsor EV
MG Windsor का नाम लंदन के ऐतिहासिक किले 'विंडसर कैसल' के नाम से प्रेरित है. Photo: mgmotor.in

JSW एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना के अनुसार, "शुरुआत में EV की बिक्री बड़े शहरों तक ही सीमित थी. इसकी वजह लोगों में कम जागरूकता और आम लोगों के लिए सही प्रोडक्ट की कमी थी. लेकिन MG Windsor के आने के बाद यह स्थिति बदल गई है." उन्होंने कहा कि, "यह सही समय पर आया सही प्रोडक्ट था, जिसने छोटे शहरों के ग्राहकों को आकर्षित किया और उन्हें किफायती और इकोफ्रेंडली ड्राइविंग का ऑप्शन दिया."

Advertisement

कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में नॉन-मेट्रो सिटीज EV ग्रोथ का सबसे बड़ा सेंटर बन सकते हैं. विनय रैना ने कहा कि छोटे शहरों में जबरदस्त संभावनाएं हैं और कंपनी इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहती है. इसके लिए MG अपने नेटवर्क को बढ़ाने और ग्राहकों के साथ बेहतर रिलेशन को लेकर लगातार काम कर रही है.

इस समय एमजी मोटर इंडिया के पास देशभर में कुल 541 सेल्स और सर्विस नेटवर्क हैं, जिनमें से सिर्फ 51 बड़े शहरों में हैं और बाकी छोटे शहरों में फैले हुए हैं. कंपनी के व्हीकल पोर्टफोलियो में विंडसर के अलावा Comet और ZS EV जैसे इलेक्ट्रिक कारें भी मौजूद हैं. अक्टूबर 2024 से फरवरी 2026 के बीच कंपनी ने करीब 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की है. 

कंपनी ने 2025 में कुल 70,554 यूनिट्स की बिक्री के साथ 19 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ हासिल की है. अब कंपनी इस साल 4 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें एक प्लग-इन हाइब्रिड SUV भी शामिल होगी. एमजी मोटर इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. 

कैसी है MG Windsor

एमजी विंडसर की कीमत 14 लाख रुपये से शुरू होकर 18.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. वहीं ये कार बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत केवल 9.99 लाख की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. BaaS मॉडल में ग्राहक को बैटरी खरीदने की जरूरत नहीं होती. इसके बजाय, उन्हें हर महीने इस्तेमाल के हिसाब से करीब 3.5 से 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर का सब्सक्रिप्शन देना होता है. इससे EV खरीदना ज्यादा आसान और बजट फ्रेंडली बन जाता है. 

Advertisement

Windsor EV इस समय भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है. इसका कारण सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि इसका डिजाइन, स्पेस और फीचर्स का दमदार कॉम्बिनेशन भी है. यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों को पसंद आ रही है जो स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी दोनों चाहते हैं. Windsor EV का डिजाइन थोड़ा यूनिक है. इसमें कनेक्टेड लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे अलग रोड प्रेजेंस देते हैं.

MG Windsor EV
Windsor EV में कंपनी ने बिजनेस क्लास सीट और बड़ी टचस्क्रीन दी है. Photo: Mgmotor.in

केबिन और फीचर्स

इस कार का इंटीरियर मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आता है, जिसमें 15.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन डैशबोर्ड का मुख्य आकर्षण है. केबिन काफी स्पेशियस है और पीछे की सीट 135 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती है, जिससे यात्रियों को ज्यादा आराम मिलता है. इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 256 कलर एंबियंट लाइटिंग और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में और भी खास बनाते हैं.

यह कार दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है. जिसमें 38kWh और 52.9kWh शामिल है. कंपनी के मुताबिक, सिंगल चार्ज में छोटी बैटरी ये 332 किमी और बड़ी बैटरी में 449 किमी तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है. यानी डेली यूज से लेकर लंबी दूरी तक, यह कार हर जरूरत को पूरा करने का दावा करती है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement