scorecardresearch
 

19Kmpl माइलेज... नए अवतार में आ रही Maruti की ये SUV, 10 साल पहले हुई थी लॉन्च

Maruti Suzuki Brezza भारत में 2016 में लॉन्च हुई थी. कंपनी ने 2022 में इसका सेकंड जनरेशन लॉन्च किया था और अब इस कार का Facelift आने वाला है. पिछले कुछ वक्त से SUV को अलग-अलग जगहों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. कार के एक्सटीरियर में कंपनी कई बड़े बदलाव करने वाली है.

Advertisement
X
Maruti Suzuki Brezza का फेसलिफ्ट इस साल ही लॉन्च होने वाला है. (Photo: ITG)
Maruti Suzuki Brezza का फेसलिफ्ट इस साल ही लॉन्च होने वाला है. (Photo: ITG)

मारुति सुजुकी ब्रेजा जल्द ही नए बदलाव के साथ मार्केट में आ सकती है. इस कार का फेसलिफ्ट आना है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. कंपनी ने इस कार को भारत में 2016 में लॉन्च किया था. SUV का सेकंड जनरेशन साल 2022 में लॉन्च हुआ था और अब Maruti Suzuki Brezza Facelift आने वाली है. 

हालांकि, कार के बेसिक स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. कंपनी इसकी स्टाइलिंग में बदलाव कर सकती है. साथ ही कार में नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. आइए जानते हैं अपकमिंग Maruti Suzuki Brezza Facelift के बारे में अब तक क्या-क्या पता है. 

मिलेगा अपडेटेड एक्सटीरियर

स्पाई शॉट्स की बात करें, तो Maruti Suzuki Brezza Facelift साइज में मामले में पहले की तरह ही होगी. हालांकि, फ्रंट और रियर सेक्शन में कई स्टालिंग से जुडे़ बदलाव होने की उम्मीद है. फेसलिस्ट मॉडल में एक रिडिजाइन फ्रंट बंपर दिया जा सकता है, जो नई ग्रिल के साथ आएगा. 

यह भी पढ़ें: Maruti e Vitara Baas: 3.99 रुपये EMI... 10.99 लाख कीमत! कितनी किफायती होगी मारुति ई विटारा

इसी तरह के कुछ बदलाव हमें रियर में भी देखने को मिल सकते हैं. मार्केट में कनेक्टेड टेल लाइट का ट्रेंड चल रहा है, लेकिन ब्रेजा के अपडेटेड वर्जन में ये शायद नहीं मिलेगा. इसके अलावा कार में 16-inch के एलॉय व्हील्स, DRLs के साथ आने वाले LED हेडलैम्प्स, रूफ रेल्स और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉयलर मिल सकते हैं. 

Advertisement

कैबिन में भी मिलेंगे नए फीचर्स

इंटीरियर में कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं करेगी. हालांकि, कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें रिडिजाइन सेंटर कंसोल और अपडेटेड ट्रिम एलिमेंट्स मिल सकते हैं. इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. 

SUV में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी हेड्स-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ जैसे फीचर्स भी देगी. 

इंजन कौन-सा मिलेगा

मैकेनिकल साइड की बात करें, तो फेसलिस्ट वर्जन में सस्पेंशन को ट्वीक किया जा सकता है. इसमें 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी Maruti Fronx वाला 1-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Maruti 800 EV: बॉक्सी लुक... मॉडर्न केबिन! मारुति 800 के इलेक्ट्रिक अवतार ने इंटरनेट पर मचाई धूम

SUV में पुराना 1.5 लीटर फोर सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक भी दिया जा सकता है. CNG वेरिएंट में कंपनी अंडरबॉडी CNG टैंक दे सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement