scorecardresearch
 

720KM रेंज, 13 मिनट में चार्ज और बहुत कुछ, Jaguar Type-01 की एंट्री

जगुआर ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार टाइप-01 को पेश कर दिया है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आएगी. कंपनी का दावा है कि कार 720 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज ऑफर करेगी. इसे सिर्फ 13 मिनट चार्ज करके 321 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. कार के इंटीरियर को काफी सिंपल रखा गया है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.

Advertisement
X
Jaguar Type 01 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अनवील किया है. (Photo: Jaguar.com)
Jaguar Type 01 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अनवील किया है. (Photo: Jaguar.com)

जगुअर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार टाइप-01 (Jaguar Type 01) से पर्दा उठा दिया है. ये ब्रिटिश ब्रांड की नई शुरुआत है. 2024 में कंपनी ने जगुअर टाइप-00 को पेश किया था और टाइप-01 उससे काफी ज्यादा इंस्पायर्ड है. इस कार को कंपनी ने जगुआर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया है. 

टाइप-01 कंपनी की दूसरी कारों से काफी अलग डिजाइन के साथ आती है. ये लग्जरी मार्केट को टार्गेट करता है. इस कार में 1000 बीएचपी से ज्यादा पावर और 720 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज मिलेगी. इसमें 4 लोगों के लिए स्पेस दिया गया है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. 

बैटरी और रेंज 

टाइप-01 में दमदार परफॉर्मेंस वाले हार्डवेयर के साथ आती है. इसमें तीन मोटर का सेटअप दिया गया है, जिसमें दो रियर साइड में और एक फ्रंट में दिया गया है. ये सेटअप 1030 एचपी की पावर और 1365 एनएम तक का टॉर्क ऑफर करता है. इस कार का वजन लगभग 2.7 टन है. 

ये कार 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. कार में 120kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी डब्लूएलटीपी क्लेम्ड रेंज 720 किलोमीटर है. जगुआर टाइप-01 को सिर्फ 13 मिनट चार्ज करके 321 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है. 10 से 80 परसेंट तक चार्ज को चार्ज होने में सिर्फ 22 मिनट का वक्त लगता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ा उलटफेर, टॉप-5 से बाहर हुई मारुति सुजुकी

इंटीरियर में क्या होगा खास? 

ये कार चार अलग-अलग जोन में बटी हुई है. डैशबोर्ड पर कार के बोनट वाला ही पैटर्न देखने को मिलेगा. कार में फिजिकल बटन्स नहीं दी गई हैं. सेंटर टचस्क्रीन से ही क्लाइमेट कंट्रोल और दूसरे फीचर्स का एक्सेस मिलेगा. इस स्क्रीन को ऐसे प्लेस किया गया है कि ड्राइवर को इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं हो. 

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में 5KM, दनादन हो रही सेल, ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक बाइक

कार में 24 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है. जगुआर की सेल्स में तेजी से गिरावट आई है और इसे रोकने के लिए कंपनी को नए कंज्यूमर्स को जोड़ना होगा. यही वजह है कि कंपनी नए डिजाइन के साथ एंट्री कर रही है. कार की कीमतों को लेकर कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है. 

जगुआर टाइप-01 की कीमत रोल्स रॉयस जितनी तो नहीं होगी, लेकिन ब्रांड की पुरानी फ्लैगशिप कार से ज्यादा होगी. इसकी डिलीवरी मिड 2027 में शुरू हो सकती है. ये कार भारत में भी लॉन्च होगी. जहां इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement