scorecardresearch
 

चलती कार के पहिए हुए अलग... बीच सड़क टूटा एक्सेल! इंडिया एंट्री की तैयारी में ये चीनी कंपनी

Chery Omoda 5 की इस घटना ने एक बार फिर से कंपनी के कारों की सेफ्टी पर सवाल खड़ा कर दिया है. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चेरी ऑटो भारत में भी एंट्री करने की तैयारी में है और इसके लिए कंपनी JSW ग्रुप के साथ साझेदारी कर सकती है.

Advertisement
X
चीनी कार निर्माता Chery Auto भारत आने की तैयारी में है. Photo: X/@lenscn
चीनी कार निर्माता Chery Auto भारत आने की तैयारी में है. Photo: X/@lenscn

क्या आपने कभी सोचा है कि, अगर सड़क पर चलती कार के पहिए अचानक तेज रफ्तार में अलग हो जाए तो क्या होगा? इस बात की कल्पना मात्र से रौंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन मलेशिया से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां सड़क पर चलती एक कार (Chery Omoda 5) का पूरा रियर एक्सल असेंबली ही कार से अलग होकर सड़क पर गिर गया. 

इस हादसे में कार का पिछला सस्पेंशन, दोनों पहिए और कई दूसरे अहम पार्ट चेसिस से अलग हो गए, गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन इस घटना ने करीब दो साल पहले सामने आए बड़े सेफ्टी कैंपेन की याद फिर ताजा कर दी है. एशिया वन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 6 अक्टूबर को जालन पंडन पर AEON मॉल के पास हुई. मौके की तस्वीरों और डैशकैम फुटेज में काले रंग की Omoda 5 दिखाई दे रही है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JWL 2862 है. कार ट्रैफिक लेन में खड़ी थी, जबकि उसका पूरा रियर सस्पेंशन असेंबली पीछे सड़क पर पड़ा था.

यह भी पढें: 34,000 में टू-व्हीलर! Flipkart Sale में क्रेजी डील्स

तस्वीरों में ट्रांसवर्स टॉर्शन बीम, ट्रेलिंग आर्म्स, शॉक एब्जॉर्बर्स, ब्रेक लाइंस और कार के दोनों पिछले पहिए चेसिस से अलग दिखाई दे रहे हैं. कार के पीछे के हिस्से को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सस्पेंशन असेंबली के अलग होने के बाद गाड़ी आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी. कार के रियर-राइट पैसेंजर डोर पर डेंट भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ये डेंट इसी घटना के दौरान लगे या किसी पुराने हादसे की वजह से है.

 

Advertisement

2024 में भी सामने आया था ऐसा मामला

इस घटना ने मई 2024 में सामने आए Omoda 5 के एक हादसे याद दिला दी है. उस समय 28 अप्रैल 2024 को मलेशिया में एक Omoda 5 का रियर एक्सल बीम ट्रैफिक में चलते समय टूट गया था. मामले के बाद मलेशिया के रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जांच शुरू की थी. इसके बाद चेरी ऑटो मलेशिया ने एहतियाती कदम उठाते हुए 600 कारों के लिए सेफ्टी कैंपेन शुरू किया था. 

खराब वेल्डिंग को बताया गया था वजह

मई 2024 में हुई तकनीकी ब्रीफिंग के दौरान चेरी ऑटो मलेशिया के वाइस प्रेसिडेंट ली वेन सियांग ने बताया था कि, समस्या की जड़ एक विदेशी कंपोनेंट सप्लायर के कंपोनेंट की कैलिब्रेशन से जुड़ी थी. कंपनी के मुताबिक, मेंटेनेंस के दौरान ऑटोमेटेड वेल्डिंग टिप को बदला गया था. इसके बाद सही तरीके से री-कैलिब्रेशन नहीं होने के कारण कुछ रियर एक्सल बीम में वेल्ड की डेप्थ पर्याप्त नहीं रही. इसका मतलब था कि इफेक्टेड पार्ट में वेल्डिंग मजबूती से नहीं की गई थी.

यह भी पढें: TESLA ने मचाया गदर! सस्ती होते ही 322% बढ़ी सेल, बिकीं इतनी कारें

फिलहाल तस्वीरों से सिर्फ इतना पता चलता है कि कार का रियर सस्पेंशन असेंबली वाहन से अलग हुआ है. तस्वीरों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि खराबी किसी माउंटिंग पॉइंट पर हुई, ट्रांसवर्स बीम के भीतर हुई या किसी दूसरे कंपोनेंट के इंटरफेस पर. लेकिन इस नए हादसे एक बार फिर से चेरी की कारों की मजबूती पर सवाल खड़ा कर दिया है. 

Advertisement

भारत आने की तैयारी में Cherry

Chery Auto मूल रूप से चीन की कार निर्माता कंपनी है. चेरी ऑटोमोबाइल अब भारत में अपनी पारी शुरू करने की योजना बना रही है. कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री के लिए JSW Group के साथ साझेदारी पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि Chery की पहली गाड़ियों की एंट्री 2026 के अंत से लेकर 2027 के बीच शुरू हो सकती है. अगर यह योजना तय समय के मुताबिक आगे बढ़ती है, तो भारतीय कार बाजार में एक और मजबूत चीनी ऑटो ब्रांड की सीधी एंट्री देखने को मिलेगी. BYD पहले से ही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भारत में कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement