पिछले साल सितंबर में हुए जीएसटी बदलावों की वजह से कुछ कंपनियों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है. खासकर उन ब्रांड्स के लिए जिनके पोर्टफोलियो में 350सीसी नहीं बल्कि इससे ज्यादा की कैपेसिटी के इंजन वाली बाइक्स शामिल हैं. ऐसा ही कुछ बजाज के साथ हो रहा है. हाल में ही कंपनी ने ट्रायम्फ के पोर्टफोलियो को अपडेट किया है.
अब कंपनी बजाज डोमिनार को लेकर भी ऐसी ही तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी बजाज डोमिनार 350 ला रही है. जीएसटी बेनिफिट्स के लिए कंपनी 373सीसी के इंजन को 350सीसी से रिप्लेस करेगी. ये बाइक डीलरशिप पर पहुंचने लगी है और इसके कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से बजाज डोमिनार 350 की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी से पिछले वर्जन यानी 400 सीसी वाले वेरिएंट से लगभग 40 हजार रुपये कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Tesla की बड़ी तैयारी, सस्ती कार पर कर रही है काम, जल्द होगी लॉन्च
बजाज डोमिनार 400 की कीमत 2.40 लाख रुपये एक्स शोरूम है. नए वर्जन की कीमत 1.99 लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है. ध्यान रखें कि बजाज ने इस बाइक को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
बात करें फीचर्स की तो नई बजाज डोमिनार के डिजाइन में कोई अंतर नहीं है. जो भी वीडियोज और फोटोज सामने आ रही हैं, उनसे साफ है कि बजाज ने नई बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है. यहां तक की बजाज नई बाइक को भी डोमिनार 400 ही बता रहा है.
यह भी पढ़ें: Hyundai का धमाका, लॉन्च किया अपनी सबसे सस्ती कार का खास एडिशन
इसमें एलईडी हेडलैम्प्स, 43 एमएम का यूएसडी फॉर्क, एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर में मिलेगा. इसके अलावा 17 इंच के व्हील्स, दोनों एंड पर डिस्क ब्रेक, डुअस चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. यहां तक की एग्जॉस्ट का डिजाइन भी पुराना ही है.
दोनों मोटरसाइकिल में मुख्य अंतर इंजन और कीमत का होगा. बाइक में 373 सीसी के इंजन की जगह पर 350सीसी का इंजन मिलेगा. इसके अलावा बाइक की कीमत 40 हजार रुपये कम होगी. बाइक 39 पीएस की पावर और 33.5 एनएम के पीक टॉर्क के साथ आएगी. इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आ सकता है.