Tesla की बड़ी तैयारी, सस्ती कार पर कर रही है काम, जल्द होगी लॉन्च

11 Apr 2026

By: Aajtak Auto

छोटी और कैम्पैक्ट SUV

टेस्ला एक नई कार पर काम कर रही है. ये कार छोटी और सस्ती होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी में है. 

Photo: Tesla

पहले मस्क ने किया था बंद

कहा जा रहा है कि ये प्रोजेक्टर सस्ते ईवी सेगमेंट में कंपनी की नई शुरुआत का संकेत है. इससे पहले एलॉन मस्क ने सस्ते ईवी प्रोग्राम को बंद कर दिया था.

Photo: Tesla

प्लान कर दिया था कैंसिल

कंपनी के इस कदम की जानकारी एलॉन मस्क के उस फैसले के दो साल बाद आई है. ब्रांड की अपकमिंग कार एक सस्ती एसयूवी हो सकती है. 

Photo: Tesla

साइज में होगी छोटी 

इसका डिजाइन मॉडल 3 और मॉडल वाई से अलग होगा. इसकी लंबाई 4.28 मीटर हो सकती है, जो इसे मॉडल वाई की तुलना में काफी छोटा बना देती है. 

Photo: Tesla

वजन भी होगा कम 

मॉडल वाई की लंबाई 4.75 मीटर है. इसके अलावा कंपनी इस कार का वजन 1.5 मीट्रिक टन यानी 1500 किलोग्राम तक रख सकती है. 

Photo: Tesla

फीचर्स भी हो सकते हैं कम

जहां मॉडल वाई का वजन 2 टन था. कंपनी इस कार की कीमत कम रखने के लिए ये सारे कदम उठा रही है. इसमें दूसरे फीचर्स में भी कटौती देखने को मिलेगी. 

Photo: Tesla

मिलेगी छोटी बैटरी

कार की कीमतों को कम रखने के लिए कंपनी इसमें एक छोटा बैटरी पैक दे सकती है. इसकी वजह से कार की रेंज भी कम होगी. 

Photo: Tesla

कम होगी रेंज 

मॉडल वाई में यहां 526 किलोमीटर की रेंज मिलती थी. अपकमिंग टेस्ला एसयूवी में रेंज कम हो सकती है. हालांकि, कम वजन का भी कार को फायदा मिलेगा. 

Photo: Tesla

कीमत भी होगी कम 

कार में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है. कार की कीमत मॉडल 3 से कम होगी. हालांकि, एसयूवी की प्रोडक्शन स्टार्ट डेट अभी कन्फर्म नहीं है. 

Photo: Tesla

Read Next