Hyundai का धमाका, लॉन्च किया अपनी सबसे सस्ती कार का खास एडिशन
10 Apr 2026
By: Aajtak Auto
Grand i10 NIOS
Hyundai ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार का नया एडिशन लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं ग्रैंड आई10 निऑस की.
Photo: hyundai.com
Vibe एडिशन लॉन्च
कंपनी ने इसका वाइब एडिशन लॉन्च किया है, जो कंज्यूमर्स को फीचर रिच पैकेज ऑफर करता है. इसके अलावा कंपनी ने सेगमेंट फर्स्ट डैशकैम फीचर कार में दिया है.
Photo: hyundai.com
नया कलर भी जु़ड़ा है
साथ ही कार का नया कलर वेरिएंट- टाइटन ग्रे मैट लॉन्च किया है. नया वाइब एडिशन स्पोर्ट्ज और स्पोर्ट्ज (ओ) पर बेस्ड है.
Photo: hyundai.com
कितनी है कीमत?
कार को मैन्युअल और एएमटी दोनों ही गियरबॉक्स ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. कार की कीमत 7.09 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: hyundai.com
AMT की कीमत
ग्रैंड आई10 निऑस वाइब एडिशन मल्टीपल ट्रिम में मिलेगी. इसके एएमटी वेरिएंट की कीमत 7,61,400 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होगी.
Photo: hyundai.com
ब्लैक एलॉय व्हील मिलेगा
नए एडिशन में कंपनी ने ब्लैक इंटीरियर दिया है, जिसमें लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा ब्लैक एलॉय व्हील भी जोड़े गए हैं.
Photo: hyundai.com
डैशकैम जुड़ा है
फीचर की बात करें, तो इसमें डैशकैम, लेदर व्रैप स्टीयरिंग व्हील और 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. डैशकैम में मल्टीपल मोड्स मिलेंगे.
Photo: hyundai.com
कई फीचर्स मिलेंगे
इसके अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट दिया गया है. सेफ्टी के लिए इसमें टीपीएमएस और 6 एयरबैग मिलते हैं.
Photo: hyundai.com
बेहतर पैकेज बन गई है कार
हुंडई ने एस्टा वेरिएंट को भी डैशकैम के साथ अपडेट किया है. इस अपडेट की वजह से हुंडई की ये सस्ती कार और बेहतर बन गई है.
Photo: hyundai.com
Read Next
ये भी देखें
शोरूम में खड़ी रह गईं ये कारें, मार्च में नहीं मिला एक भी खरीदार
CNG हो या ईवी, BS7 नियमों से कोई नहीं बचेगा, हो रही बड़ी तैयारी
आ रही है Fortuner की दुश्मन! 20 अप्रैल को लॉन्च, कीमत होगी इतनी
Fortuner से Innova तक हुई महंगी, 2.16 लाख तक टोयोटा ने बढ़ाई कीमतें