जून का महीना हीरो मोटोकॉर्प के लिए शानदार रहा है. कंपनी ने इस महीने 5,41,159 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. हालांकि, ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल कम हुई है. पिछले साल के मुकाबले हीरो मोटोकॉर्प की सेल 2.3 फीसदी कम हुई है. वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 16,77,313 यूनिट्स को बेचा है. (Photo: heromotocorp.com)
पिछले वित्तवर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले कंपनी ने 22.7 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. कंपनी ने इस क्वार्टर में 13,67,070 यूनिट्स को बेचा था. बात करें सिर्फ जून की तो कंपनी की सेल में जो कमी आई उसकी वजह पिछले साल का हाई बेस है. यानी पिछले साल इतनी ज्यादा सेल हुई थी, जिसकी वजह से जून 2026 की सेल डाउन दिखा रही है. (Photo: heromotocorp.com)
घरेलू मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प की बात करें, तो कंपनी ने जून 2026 में 5,02,890 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल जून में कंपनी ने 5,25,136 यूनिट्स को बेचा था. यानी इस साल कंपनी की सेल में 4.2 फीसदी की कमी आई है. मई की तुलना में घरेलू मार्केट में सेल 6.3 फीसदी घटी है. (Photo: heromotocorp.com)
हालांकि, ब्रांड का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है. जून में हीरो मोटोकॉर्प ने 38,269 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 32.8 फीसदी की है. ये दिखाता है कि कंपनी की ग्लोबल मार्केट में डिमांड बेहतर हो रही है. (Photo: heromotocorp.com)
इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने प्रीमियम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपैंड कर रही है. ग्लोबल मार्केट पर फोकस्ड नए प्रोडक्ट्स हीरो लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. जून 2026 में कंपनी ने 4,78,701 बाइक्स को बेचा है, जबकि स्कूटर की संख्या 62,458 है. (Photo: heromotocorp.com)
हीरो मोटोकॉर्प के लिए जून का महीना स्कूटर्स की सेल्स के मामले में बेहतर रहा है. कंपनी ने इस महीने 62,458 स्कूटर बेचे हैं, जो पिछले साल जून के मुकाबले 51.2 फीसदी ज्यादा है. जून 2025 में कंपनी ने 41,305 यूनिट्स को बेचा था. कंपनी की सेल में मोटरसाइकिल्स की हिस्सेदारी 88.5 फीसदी है. (Photo: heromotocorp.com)
जून के महीने में हीरो के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कंपनी की मानें, तो जून महीने में VIDA ने 21,812 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 185 फीसदी की है. वहीं मई के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 8 फीसदी है. (Photo: vidaworld.com)