scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

25 रुपये में 113KM का सफर... 10 लाख लोगों ने खरीदा Chetak स्कूटर

Bajaj Chetak
  • 1/7

बजाज के चेतक ने जब से रफ्तार भरी है, तब से पीछे नहीं देखा है. बजाज ऑटो भारत की तीसरी कंपनी बन गई है, जिसने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने का माइलस्टोन हासिल कर लिया है. बजाज ऑटो से पहले ओला इलेक्ट्रिक और टीवीएस मोटर कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने का मुकाम हासिल किया है. (Photo: chetak.com)

Bajaj Chetak
  • 2/7

जनवरी 2020 से अब तक कंपनी ने 10,01,135 चेतक को बेचा है. ये नंबर्स घरेलू मार्केट के हैं. इस साल चेतक स्कूटर की मांग में तेजी आई है. कंपनी ने एक साल में 3 लाख और 4 लाख स्कूटर बेचने का माइलस्टोन हासिल कर लिया है. जैसी ग्रोथ है कंपनी इस साल 5 लाख यूनिट्स का माइलस्टोन भी पार कर सकती है. (Photo: chetak.com)

Bajaj Chetak
  • 3/7

शुरुआती सालों में बजाज के इस स्कूटर की सेल धीमी थी. कंपनी ने 2020 में सिर्फ 1243 चेतक को बेचा था. अगले साल कंपनी ने 4,765 यूनिट्स, 2022 में ब्रांड ने 26,758 चेतक, 2023 में 75,112 यूनिट्स, 2024 में 2,01,167 यूनिट्स और 2025 में 2,79,691 यूनिट्स बेची हैं. (Photo: Instagram/ Chetak)

Advertisement
Bajaj Chetak
  • 4/7

साल 2026 की बात करें, तो ब्रांड ने अब तक 4,12,409 चेतक को बेचा है. बजाज का ये स्कूटर मल्टीपल बैटरी ऑप्शन में आता है. सबसे कम रेंज वाले चेतक की बात करें, तो कंपनी सी2501 बेचती है, जो 2.5kWh की बैटरी के साथ आता है. इस बैटरी के साथ स्कूटर की क्लेम्ड रेंज 113 किलोमीटर है. (Photo: Instagram/ Chetak)

Bajaj Chetak
  • 5/7

अगर 10 रुपये प्रति यूनिट की दर से आप इस स्कूटर को घर पर चार्ज करते हैं, तो इसे फुल चार्ज होने में लगभग 25 रुपये का खर्च आएगा. यानी 25 रुपये में आपको 113 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. ध्यान रखें कि स्कूटर की रेंज मल्टीपल फैक्टर पर निर्भर करती है. आप स्कूटर कैसे और कैसी रोड पर चलाते हैं, इन सब का असर रेंज पर पड़ेगा. (Photo: Instagram/ Chetak)

Bajaj Chetak
  • 6/7

बजाज चेतक तीन सीरीज में आता है. 25 के अलावा आप स्कूटर को 30 सीरीज और 35 सीरीज में खरीद सकते हैं. स्कूटर का टॉप वेरिएंट सी3503 है, जो 1,24,157 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. इसमें 3.5kWh की बैटरी मिलती है, जो 153 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. (Photo: chetak.com)

Bajaj Chetak
  • 7/7

वहीं चेतक के बेस वेरिएंट सी2501 की एक्स शोरूम कीमत 99,802 रुपये है. ये स्कूटर ऑल मेटल बॉडी, म्यूजिक कंट्रोल, एलसीडी डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है. इस पर कॉल मैसेज का फीचर भी मिलता है. (Photo: chetak.com)

Advertisement
Advertisement