scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Skoda Kodiaq RS: 6 मिनट में SOLD-OUT! लॉन्च से पहले इस 7-सीटर SUV पर टूट पड़े लोग

Skoda Kodiaq RS
  • 1/12

स्कोडा लगातार भारतीय बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करने में लगा है. इस बीच कंपनी अपनी नई Kodiaq RS एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने बीते कल यानी 22 जून को Kodiaq RS की ऑफिशियल बुकिंग शुरू की थी. लॉन्च से पहले ही इस SUV ऐसा धमाका किया कि सभी यूनिट्स मिनटों में बिक गईं. (Photo: ITG)

Skoda Kodiaq RS
  • 2/12

स्कोडा अपनी इस एसयूवी को बतौर लिमिटेड एडिशन पेश कर रही है. कंपनी ने जैसे ही बुकिंग ओपन की, देशभर से ग्राहक इस एसयूवी पर टूट पड़े और 6 मिनट के भीतर ही सभी 20 यूनिट सोल्ड आउट हो गईं. (Photo: Skoda.com)

Skoda Kodiaq RS
  • 3/12

कंपनी ने Kodiaq RS की बुकिंग शुरू करने से पहले कहा था कि, इसके केवल 50 यूनिट ही भारत में बेचे जाएंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इसके नेक्स्ट बैच को भारत में लाती है या नहीं. (Photo: Skoda.com)

Advertisement
Skoda Kodiaq RS
  • 4/12

यह पावरफुल SUV भारत में पूरी तरह से इम्पोर्टेड यापी कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर लाई जाएगी. यही कारण है कि, इसकी कीमत भी भारत में ज्यादा होगी. क्योंकि यहां पर इंपोर्टेड व्हीकल्स पर टैक्स का भारी बोझ होता है. (Photo: Skoda.com)

Skoda Kodiaq RS
  • 5/12

Kodiaq RS का लुक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है लेकिन इसमें RS बैजिंग और स्पोर्टी टच दिए गए हैं. इसमें ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, मैट्रिक्स LED हेडलैंप, बड़ा एयर इनटेक वाला फ्रंट बंपर और ब्लैक्ड आउट एलिमेंट्स मिलते हैं. साथ ही रेड ब्रेक कैलिपर्स और बड़े अलॉय व्हील्स इसे और एग्रेसिव बनाते हैं. (Photo: Skoda.com)

Skoda Kodiaq RS
  • 6/12

इस 7-सीटर एसयूवी में पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप और स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर दिया गया है. केबिन के भीतर भी बेहतर स्पेस की उम्मीद है, जिससे सभी यात्रियों के लिए पर्याप्त स्पेस मिलेगा. (Photo: Skoda.com)

Skoda Kodiaq RS
  • 7/12

इसके केबिन में स्पोर्ट सीट्स, लेदर और सुएड फिनिश, रेड स्टिचिंग और RS ब्रांडिंग देखने को मिलती है. इसमें 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13-स्पीकर Canton ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. (Photo: Skoda.com)

Skoda Kodiaq RS
  • 8/12

इस SUV में 2.0 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह वही इंजन है जो Skoda Octavia RS और Volkswagen Golf GTI में भी इस्तेमाल होता है. इसे 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो सभी पहियों को पावर देता है. (Photo: Skoda.com)

Skoda Kodiaq RS
  • 9/12

सेफ्टी के लिए इस SUV में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, हिल असिस्ट और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है. (Photo: Skoda.com)

Advertisement
Skoda Kodiaq RS
  • 10/12

SUV की साइज

डायमेंशन मिमी में
लंबाई 4,761
चौड़ाई 1,864
उंचाई  1,682
व्हीलबेस 2,789
ग्राउंड क्लीयरेंस 194
सीटिंग कैपेसिटी 7

(Photo: Skoda.com)

Skoda Kodiaq RS
  • 11/12

58 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आने वाली इस थ्री-रो एसयूवी सभी सीटों को ओपन करने के बाद 281 लीटर, केवल थर्ड रो फोल्ड करने पर  786 लीटर और सेकंड के साथ थर्ड रो फोल्ड करने पर पूरे 1,976 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. (Photo: Skoda.com)

Skoda Kodiaq RS
  • 12/12

कम समय में पूरी तरह सोल्ड आउट होना इस बात का संकेत है कि भारतीय बाजार में परफॉर्मेंस SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और Kodiaq RS ने इस सेगमेंट में एक नया क्रेज बना दिया है. (Photo: Skoda.com)

Advertisement
Advertisement