scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

6.7 सेकंड में 0 से 100Kmph की रफ्तार... साउथ के सुपरस्टार ने ली स्पेशल महिंद्रा कार

Ajith Kumar Mahindra BE6
  • 1/7

एक्टर और कार एंथुजियास्ट अजीत कुमार ने Mahindra BE 6 Formula E Edition की डिलीवरी ले ली है. शुक्रवार को महिंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस कार को अजीत कुमार को गिफ्ट किया है. Mahindra BE 6 Formula E Edition के साथ अजीत कुमार की फोटोज कंपनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. (Photo: Instagram/ mahindraelectricsuvs)

Ajith Kumar Mahindra BE6
  • 2/7

अजीत कुमार कार्स रेसिंग की दुनिया में एक चर्चित नाम हैं. यहां तक की वो एक रेसिंग टीम के ओनर भी हैं. महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार का रेसिंग एडिशन एक्टर अजीत कुमार को पूरी तरह से सूट करता है. अजीत कुमार को कार्स का काफी शौक है और उनके कलेक्शन में कई जबरदस्त गाड़ियां मौजूद हैं. (Photo: Instagram/ mahindraelectricsuvs)

Ajith Kumar Mahindra BE6
  • 3/7

Mahindra BE 6 Formula E Edition के अलावा एक्टर के पास Ferrari SF90, Porsche 911 GT3 RS और McLaren 750S जैसी गाड़ियां हैं. इनके अलावा अजीत स्पेशल कार McLaren Senna हाइपरकार को भी ओन करते हैं. (Photo: Instagram/ mahindraelectricsuvs)

Advertisement
Ajith Kumar Mahindra BE6
  • 4/7

BE 6 Formula E Edition चार कलर ऑप्शन में आती है. इसे टैंगो रेड, स्टील्थ ब्लैक, फायरस्ट्रॉम ऑरेंज और एवरेस्ट वॉइट में खरीदा जा सकता है. अजीत के पास कार का टैंगो रेड कलर वेरिएंट है. कार की एक्स शोरूम कीमत 23.69 लाख रुपये से शुरू होती है. (Photo: Instagram/ mahindraelectricsuvs)

Ajith Kumar Mahindra BE6
  • 5/7

इस स्पेशल एडिशन कार में कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा एग्रेसिव बंपर दिए हैं. फ्रंट और रियर दोनों ही बंपर्स स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग हैं. इसमें राउंड हेडलाइट्स दी गई हैं, जो इसे यूनिक बनाती हैं. कार में एक्सटीरियर पडल लाइट्स दी गई हैं. पडल लाइट्स कार के साइड मिरर या दरवाजों पर लगी होती हैं, जो दरवाजों के खुलने पर जलती हैं. (Photo: Instagram/ mahindraelectricsuvs)

Ajith Kumar Mahindra BE6
  • 6/7

रूफ और हूड पर 12-स्ट्रीप ग्राफिक्स दिया गया है, जो ब्रांड की Formula E लेगेसी से इंस्पॉयर्ड है. ये दिखता है कंपनी 12 साल से इलेक्ट्रिक व्हीकल रेसिंग सीरीज में हिस्सा ले रही है. कार में 19-inch और 20-inch के एलॉय का विकल्प मिलता है. (Photo: Instagram/ mahindraelectricsuvs)

Ajith Kumar Mahindra BE6
  • 7/7

कार का रियर डिजाइन भी स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग है. LED टेललाइट्स नीचे की ओर एक्सटेंट नहीं होते हैं. साथ ही इसमें BE 6  के साथ रियर में Formula E का बैज भी मिलता है. कार के इंटीरियर में भी इसके स्पेशल एडिशन की झलक साफ दिखती है. (Photo: Instagram/ mahindraelectricsuvs)

Advertisement
Advertisement