व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, निशाने पर ट्रंप... हमलावर कौन? सामने आई तस्वीर

व्हाइट हाउस के बाहर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी. एक शख्स ने सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया. घटना के वक्त डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे. हमलावर की पहचान हो गई है.

Advertisement
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. (Photo- ITG) व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब व्हाइट हाउस के पास अचानक गोलियां चलने लगीं. शाम करीब 6 बजे 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को पहले तो लगा कि शायद कोई सामान्य विवाद हुआ है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में मामला बेहद गंभीर हो गया.

यह भी पढ़ें: LIVE: व्हाइट हाउस के पास 25 राउंड फायरिंग, घटना के वक्त परिसर में मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, संदिग्ध हमलावर मारा गया

Advertisement

चश्मदीदों के मुताबिक, एक शख्स बैग लेकर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट की तरफ बढ़ा. वहां मौजूद अधिकारियों को कुछ समझ आता उससे पहले ही उसने बैग से पिस्तौल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलते ही इलाके में भगदड़ मच गई और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया.

हमलावर गोली लगने के बाद घायल, अस्पताल के रास्ते पर मौत

सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर पर गोलियां चलाईं. शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बाद में उसकी पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के तौर पर हुई, जो मैरिलैंड का रहने वाला था.

फायरिंग के दौरान एक आम नागरिक भी घायल हुआ. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उसे गोली हमलावर की तरफ से लगी या जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुआ. एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को भी एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे

घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पूरे इलाके को लॉकडाउन कर दिया. हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि हमलावर व्हाइट हाउस की मुख्य सुरक्षा सीमा तक पहुंच ही नहीं पाया और ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित रहे.

यह भी पढ़ें: ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है US? व्हाइट हाउस में हलचल, ट्रंप के सभी ट्रिप कैंसिल

सुरक्षाबलों की रडार पर पहले भी था शख्स

जांच में सामने आया है कि नसीरे बेस्ट पहले भी कई बार सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ चुका था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून 2025 में उसे सीक्रेट सर्विस एजेंटों को धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. इसके बाद जुलाई 2025 में वह एक प्रतिबंधित इलाके में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था. अधिकारियों का कहना है कि युवक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित था.

गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. चश्मदीदों ने लगातार गोलियों की आवाज सुनने की बात कही. आजतक को व्हाइट हाउस के एक रिपोर्टर ने बताया कि हमलावर ने कम से कम 20-25 राउंड फायरिंग की. हालांकि, लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कम से कम तीन राउंड फायरिंग की गई थी. शख्स को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है लेकिन उसने क्यों फायरिंग की इसकी जांच चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement