ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है US? व्हाइट हाउस में हलचल, ट्रंप के सभी ट्रिप कैंसिल

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन नए सैन्य हमलों की तैयारी में जुटा है. व्हाइट हाउस और पेंटागन में तेज हलचल के बीच ट्रंप ने अपने निजी कार्यक्रम तक रद्द कर दिए हैं.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बेटे की शादी में जाने का प्लान भी रद्द कर दिया है. (Photo- ITG) डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बेटे की शादी में जाने का प्लान भी रद्द कर दिया है. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान पर नए सैन्य हमलों की तैयारी में जुटा है. हालांकि बातचीत का रास्ता अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन व्हाइट हाउस और पेंटागन में तेज हलचल ने बड़े सैन्य एक्शन की आशंका बढ़ा दी है.

CBS और Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस में अहम बैठक की. बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका में दोबारा जंग होना तय, सुप्रीम लीडर के इस बयान से भड़क उठेंगे ट्रंप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के कुछ जवानों की मेमोरियल डे छुट्टियां तक रद्द कर दी गई हैं. विदेशों में तैनात अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए "रिकॉल रोस्टर" अपडेट किए जा रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

ट्रंप ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए, व्हाइट हाउस में मौजूद

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपने सभी निजी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. वह न्यू जर्सी स्थित बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब जाने वाले थे, लेकिन अचानक योजना बदलकर वॉशिंगटन लौट आए. उन्होंने अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने का कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिया.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "सरकारी परिस्थितियों और अमेरिका के प्रति अपने प्रेम की वजह से मुझे व्हाइट हाउस में रहना जरूरी लग रहा है."

Advertisement

उधर ट्रंप के करीबी सलाहकार डैन स्केविनो ने सोशल मीडिया पर B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का वीडियो शेयर किया. अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि पिछली बार भी ऐसा वीडियो पोस्ट होने के अगले दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था.

ईरान को लेकर ट्रंप का बदला मिजाज

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अब गंभीरता से नए हमलों पर विचार कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने मंगलवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि वह कूटनीति को एक और मौका देना चाहते हैं, लेकिन गुरुवार रात तक उनका रुख ज्यादा सख्त हो गया.

यह भी पढ़ें: 'हेलो ग्रीनलैंड!' ईरान जंग के बीच ट्रंप का बदला फोकस, यहां भी तेल का बड़ा खेल

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, "ईरान डील करने के लिए बेताब है. हमने उन्हें जोरदार तरीके से मारा था और हमारे पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता."

इस बीच पाकिस्तान और कतर भी बैकचैनल डिप्लोमेसी में सक्रिय हो गए हैं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी तेहरान पहुंचे. माना जा रहा है कि यह बातचीत जंग टालने की आखिरी कोशिशों में से एक है. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »