फायर कर समुद्र में घेरा और जहाज पर चढ़ गए मास्कमैन... IRGC ने जारी किया शिप कब्जा करने का खौफनाक VIDEO

वेस्ट एशिया के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की नौसेना और Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने कई मालवाहक जहाजों पर कब्जा किया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है. अमेरिकी सेनाओं ने 31 जहाजों को वापस लौटने या बंदरगाह पर जाने के लिए मजबूर किया है.

Advertisement
IRGC ने जारी किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कब्जे का वीडियो IRGC ने जारी किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कब्जे का वीडियो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

वेस्ट एशिया में युद्ध का तनाव कम नहीं हो रहा है. इस लड़ाई में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जंग का नया ठिकाना बन गया है. यहां से लगातार मालवाहक जहाजों पर कब्जे की खबरें सामने आ रही हैं. ईरानी नौसेना और Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) लगातार जहाजों पर कब्जे की कार्रवाई कर रहे हैं.

बता दें कि, US Central Command ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में तैनात उसकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगाए गए समुद्री नाकेबंदी के तहत 31 जहाजों को वापस लौटने या बंदरगाह पर जाने के लिए मजबूर किया है. वहीं, IRGC ने दो जहाजों MSC-FRANCESCA और EPAMINODES को रोकने की कार्रवाई का वीडियो जारी किया है. बताया गया है कि इन जहाजों को समुद्री नियमों के उल्लंघन के बाद इंटरसेप्ट किया गया.

Advertisement

IRGC ने जारी किया वीडियो
IRGC ने जो वीडियो जारी किया है, वह बहुत खौफनाक लग रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि कैसे IRGC के मास्क मैन पहले शिव का घेराव कर उसे रोकते हैं फिर बड़ी ही फुर्ती से सीढ़ी के जरिये शिप के डेक पर चढ़ जाते हैं. यहां वह गन लेकर, मास्क लगाए हुए पूरे कॉरिडोर में घूमते हैं और फिर पूरे शिप को अपने कब्जे में ले लेते हैं. इससे पहले सामने आया था कि ईरान की नौसेना ने दो मालवाहक जहाजों को पकड़ लिया है और उन्हें अपने तट की ओर ले गई है. इसके अलावा एक और जहाज पर भी फायरिंग की गई.

एक और जहाज पर बरसाईं गोलियां
ईरान के मुताबिक, Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने पहले जहाज “एपामिनोंडास” पर गोली चलाई, क्योंकि उसने चेतावनी नहीं मानी. इसके बाद “यूफोरिया” नाम के दूसरे जहाज को भी रोका गया. तीसरे जहाज “MSC-फ्रांसेस्का” को भी निशाना बनाया गया और उसे एंकर डालने के लिए मजबूर किया गया. ईरान का कहना है कि इन जहाजों ने समुद्री नियमों का उल्लंघन किया. खास तौर पर बिना अनुमति के चलने और नेविगेशन सिस्टम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है. इसलिए इन जहाजों को जब्त कर लिया गया है और अब इनके दस्तावेज और सामान की जांच होगी.

Advertisement

MSC कंपनी का है जहाज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जहाज दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी  मेडिटेरेनन शिपिंग कंपनी (MSC) के काफिले का हिस्सा थे. कुछ अन्य जहाज सुरक्षित निकल गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में अपनी लोकेशन दिखाने वाले सिस्टम बंद कर दिए थे. ये घटनाक्रम बुधवार को ऐसे समय में हुआ था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर की मियाद एक बार और बढ़ा दी थी, ताकि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रह सके.

लेकिन इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी भी कर रखी है. यानी जहाजों के आने-जाने पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है. ईरान इस कदम को गलत बता रहा है और कह रहा है कि इससे वैश्विक व्यापार प्रभावित हो रहा है. कुल मिलाकर, इस समय हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और व्यापारिक सामान गुजरता है. ऐसे में यहां किसी भी तरह का तनाव पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर असर डाल सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement