ट्रंप के पास क्या सबूत हैं कि मारे गए लोग ड्रग तस्कर थे? वेनेजुएला के जहाज पर अमेरिकी हमले पर उठे सवाल

अमेरिका ने वेनेजुएला की ओर जा रहे एक जहाज पर हमला किया था. ट्रंप के निर्देश पर ये सैन्य कार्रवाई उस समय की गई, जब आतंकी अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नशीले पदार्थों की खेप लेकर अमेरिका की ओर जा रहे थे. इस हमले में 11 आतंकियों को मार गिराया गया था.

Advertisement
वेनेजुएला जहाज पर अमेरिकी हमले को लेकर छिड़ा संग्राम (Photo: Reuters) वेनेजुएला जहाज पर अमेरिकी हमले को लेकर छिड़ा संग्राम (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं. वेनेजुएला के जहाज पर अमेरिकी हमले ने इन संबंधों को और खराब कर दिया. इस हमले में 11 लोगों की मौत पर बवाल मच गया है.

अमेरिका ने वेनेजुएला के जिस जहाज पर सैन्य हमला किया. उसमें सवार लोगों को ड्रग तस्कर बताया था. लेकिन वेनेजुएला के विपक्षी नेता ने इन 11 लोगों की मौत को लेकर अमेरिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

वेनेजुएला के विपक्षी नेता हेनरिक कैप्रिलेस ने दो सितंबर को वेनेजुएला के जहाज पर अमेरिकी हमले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका के पास क्या सबूत हैं कि इस जहाज में सवार लोग ड्रग तस्कर थे?

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वेनेजुएला के जहाज में सवार लोगों की संख्या और उनकी नागरिकता का अमेरिका को कैसे पता चला. अमेरिका और वेनेजुएला की सरकारों के बीच पारदर्शिता की कमी का खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

बता दें कि पेंटागन ने कहा था कि जिस जहाज को निशाना बनाया गया था. उसमें कथित तौर पर ड्रग तस्कर थे. ड्रग की तस्करी की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिका ने दक्षिणी कैरीबियाई क्षेत्र में अपने युद्धपोतों और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है. 

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि वेनेजुएला ड्रग तस्करी में अव्वल है. अब ड्रग्स ले जा रहे जहाजों को रोकने से काम नहीं चलेगा बल्कि इन्हें उड़ा देना होगा. 

Advertisement

उन्होंने मेक्सिको सिटी में संकेत दिए ट्रंप सरकार वेनेजुएला की ओर से भेजी जा रही ड्रग्स खेपों पर इस तरह सैन्य कार्रवाई करती रहेगी.

वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि ट्रंप दरअसल वेनेजुएला में सरकार बदलना चाहते हैं. वह ड्रग्स जैसे मनगढ़ंत आरोप लगाकर तख्तापलट की कोशिशों में लगे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर वेनेजुएला की ओर जा रहे एक जहाज पर सैन्य हमला किय गया. ये सैन्य कार्रवाई उस समय की गई, जब आतंकी अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नशीले पदार्थों की खेप लेकर अमेरिका की ओर जा रहे थे. इस हमले में 11 आतंकियों को मार गिराया गया था.

अमेरिका ने वेनेजुएला की ओर जा रहे एक जहाज पर हमला किया था. ट्रंप के निर्देश पर ये सैन्य कार्रवाई उस समय की गई, जब आतंकी अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नशीले पदार्थों की खेप लेकर अमेरिका की ओर जा रहे थे. इस हमले में 11 आतंकियों को मार गिराया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »