खामेनेई के बाद भी ईरान में Regime Change मुश्किल, अमेरिका को भी नहीं दिख रहे आसार!

अमेरिका ने ईरान पर वहां के मिसाइल और परमाणु प्रोग्राम को खत्म करने और Regime Change के मकसद से हमला कियाथा. लेकिन खामेनेई की मौत के बाद भी अमेरिका को ईरान में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है.

Advertisement
ईरान में 'रिजीम चेंज' मुश्किल लग रहा है. (Photo: Reuters) ईरान में 'रिजीम चेंज' मुश्किल लग रहा है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी अमेरिका को ईरान में Regime Change होने की संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई बड़े अधिकारियों ने पहले इसके संकेत दिए थे. अमेरिका का ईरान पर हमले का मकसद सिर्फ वहां के मिसाइल और परमाणु प्रोग्राम को खत्म करना है, बल्कि वहां की दमनकारी सरकार को गिराना भी है.

Advertisement

अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, फिलहाल ईरान की 1979 से चली आ रही शासन व्यवस्था को उखाड़ फेंकना आसान नहीं है. अधिकारियों का मानना है कि ईरान का विपक्ष अभी इतना मजबूत नहीं हुआ है. इसके अलावा, ईरान की सेना (IRGC) के अधिकारी अभी भी अपनी सरकार के लिए वफादार बने हुए हैं.

रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने कहा था, 'मैं उन सभी ईरानी देशभक्तों से अपील करता हूं जो आजादी चाहते हैं कि वे इस पल का फायदा उठाएं और अपने देश को वापस हासिल करें.'

ईरान में रिजीम चेंज क्यों मुश्किल?

ईरान में 'रिजीम चेंज' की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता. ऐसा इसीलिए क्योंकि CIA के आकलन के मुताबिक, अगर खामेनेई की जगह कोई आता है, तो वो 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) का कोई कट्टरपंथी नेता या कोई सख्त मौलवी ही होगा.  वहीं, IRGC के लोग आसानी से हथियार नहीं डालेंगे क्योंकि उन्हें इस व्यवस्था से बहुत फायदे मिलते हैं.

Advertisement

एक वजह ये भी है कि जनवरी में ईरान में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी ईरानी सुरक्षा बलों या सेना में कोई बड़ी बगावत देखने को नहीं मिली थी. किसी भी सफल क्रांति के लिए सेना का साथ छोड़ना जरूरी होता है, जो ईरान में फिलहाल होता नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: अब ईरान पर बरपेगा कहर... अमेरिका-इजरायल के साथ जर्मनी-ब्रिटेन-फ्रांस भी हमले में होंगे शामिल

ट्रंप का बदला रुख

दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ ट्रंप जनता से देश वापस लेने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ईरान के साथ बातचीत का रास्ता फिर से खोलने की बात की है. इससे जाहिर है कि उन्हें भी लगता है कि ईरान में दूर-दूर तक Regime Change नहीं होने वाला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement