मिडिल ईस्ट में 'महायुद्ध' का अलर्ट! अमेरिका ने अपने नागरिकों को 12 से ज्यादा देश छोड़ने का दिया निर्देश

इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए जा रहे भीषण हमलों के बीच पश्चिम एशिया में हालात बेकाबू हो गए हैं. इसी बीच अमेरिका ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों के मिडिल ईस्ट के 14 देशों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी है.

Advertisement
अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी. (photo: ITG) अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी. (photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

ईरान और इजरायल-अमेरिका के संयुक्त मोर्चे के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को एक दर्जन से ज्यादा मिडिल ईस्ट के देशों को तुरंत छोड़ने का निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने ये फैसला अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे लगातार हवाई हमलों के बाद उपजे तनाव के कारण लिया गया है.

विदेश मंत्रालय की कांसुलर अफेयर्स की सहायक सचिव मोरा नामदार ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इजरायल, वेस्ट बैंक, गाजा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और यमन से व्यावसायिक माध्यमों से तुरंत निकल जाना चाहिए.

नामदार ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण अमेरिकी नागरिकों को इन देशों से 'DEPART NOW' यानी तुरंत निकलना चाहिए.'

Advertisement

हेल्पलाइन नंबर जारी

उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों या अन्य साधनों से निकलने की कोशिश करनी चाहिए. यदि सहायता की जरूरत हो तो वे 24/7 हेल्पलाइन नंबर +1-202-501-4444 (विदेश से) या +1-888-407-4747 (अमेरिका और कनाडा से) पर संपर्क कर सकते हैं.

लंबे युद्ध के लिए तैयार है US

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्रकारों से बात करते हुए चेतावनी दी कि अमेरिकी सेना की ओर से सबसे घातक हमले होना अभी बाकी है. उन्होंने साफ किया कि अगला चरण में ईरान में वर्तमान स्थिति से कहीं अधिक भीषण हमले होंगे. ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि वो अपने टारगेट को प्राप्त करने के लिए लंबे वक्त तक युद्ध जारी रखने के लिए तैयार हैं. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वो किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तुरंत प्रभावित देशों से निकल जाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement