हरियाणा में 40 हजार बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली संकट गहरा गया है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूह, रोहतक और अंबाला समेत कई शहरों में ब्लैकआउट की स्थिति है. निजीकरण के विरोध में जारी इस 3 दिवसीय हड़ताल से पेयजल आपूर्ति और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. आक्रोशित लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.