अमेरिका-इजरायल का तेहरान की यूनिवर्सिटी पर हमला! ईरानी राष्ट्रपति बोले- करारा जवाब मिलेगा

मिडिल ईस्ट में महाजंग जारी है. यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच ईरान की एक यूनिवर्सिटी पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद नुकसान की खबर सामने आई है.

Advertisement
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरानी नौसेना के जहाज को निशाना बनाते हुए वीडियो जारी किया है. (Photo: Reuters) अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरानी नौसेना के जहाज को निशाना बनाते हुए वीडियो जारी किया है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच महाजंग जारी है. इस बीच तेहरान स्थित एक यूनिवर्सिटी की इमारत अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद खंडहर में बदल गई है. हमले के बाद ईरान के राष्ट्रपति ने दोहराया कि अगर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो तेहरान “कड़ा जवाब” देगा.

वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरानी नौसेना के जहाज को निशाना बनाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है. 

Advertisement

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि “दशकों से ईरानी नौसैनिक जहाज क्षेत्रीय जलक्षेत्र में वैश्विक समुद्री यातायात को धमकाते और परेशान करते रहे हैं, लेकिन अब वह दौर खत्म हो चुका है.”
 

ईरान की यूनिवर्सिटी पर हमला

शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में तेहरान स्थित ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IUST) परिसर में मलबा और नुकसान साफ दिखाई दे रहा है. ईरानी मीडिया के मुताबिक यह नुकसान अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद हुआ है.

वीडियो में इमारतें क्षतिग्रस्त नजर आ रही हैं. घटनास्थल पर चिंगारियां और धुआं उठता दिख रहा है, जबकि एक व्यक्ति सर्चलाइट की मदद से नुकसान का जायजा लेता दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच 2 भारतीय LPG टैंकरों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, 5 अब भी कतार में

रॉयटर्स ने वीडियो में दिख रही इमारतों और कैंपस के लेआउट के आधार पर लोकेशन की पुष्टि IUST के रूप में की है, जो उपलब्ध फाइल और सैटेलाइट तस्वीरों से मेल खाती है.

Advertisement

हालांकि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी सटीक तारीख की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन 28 मार्च से पहले इसका कोई पुराना वर्जन ऑनलाइन नहीं मिला.

ईरानी मीडिया के अनुसार, 28 मार्च को यूनिवर्सिटी पर हमला हुआ है.  इसके अलावा, ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर जंजान में एक रिहायशी इलाके पर अमेरिकी-इजरायली हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत और 7 के घायल होने की खबर है.

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया गया, तो ईरान इसका जवाब मजबूती से देगा. ईरानी राष्ट्रपति ने क्षेत्र के देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो हमारे दुश्मनों को अपनी जमीन से यह युद्ध चलाने की अनुमति न दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement