राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा एक्शन, भारत समेत पांच देशों में तैनात यूक्रेनी राजदूतों को किया बर्खास्त

यूक्रेन-रूस के युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने भारत समेत पांच देशों में तैनात अपने राजदूतों को निकाला दिया है. हालांकि इस कार्रवाई के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई.

Advertisement
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश (फाइल फोटो) यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST
  • जर्मनी, हंगरी, चेक गणराज्य, नॉर्वे, भारत के राजदूत हटाए
  • राष्ट्रपति ने अपने राजदूतों से विदेश में समर्थन जुटाने को कहा

यूक्रेन-रूस के युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने भारत समेत पांच देशों में तैनात अपने राजदूतों को निकाला दिया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति की वेबसाइट पर जारी आदेश के तहत उन्होंने जर्मनी में यूक्रेन के राजदूत Andriy Melnyk को बर्खास्त कर दिया गया है.

इसके अलावा उन्होंने हंगरी, चेक गणराज्य, नॉर्वे और भारत में तैनात अपने राजदूतों को भी हटा दिया है. हालांकि शनिवार को जारी किए गए इस आदेश में कार्रवाई की वजह नहीं बतायी गई है. आदेश में यह भी नहीं बताया गया है कि इन राजदूतों को किसी दूसरी जगह पोस्टिंग मिलेगी या नहीं. वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने आदेश में राजनयिकों से यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन और सैन्य सहायता को जुटाने का भी आग्रह किया है.

Advertisement

टर्बाइन को लेकर जर्मनी-यूक्रेन आमने-सामने

जर्मनी के साथ कीव के संबंध संवेदनशील रहे हैं. जर्मनी रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर निर्भर है, साथ ही वह यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. कनाडा में जर्मन निर्मित टर्बाइन को लेकर अब दोनों देश आमने-सामने आ गए हैं.

जर्मनी चाहता है कि कनाडा रूस की प्राकृतिक गैस की दिग्गज कंपनी गजप्रोम को टर्बाइन दे. वहीं यूक्रेन ने कनाडा से टर्बाइन न देने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर इसे रूस को दिया गया तो यह उस पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन होगा.

खेरसॉन गवर्नर को हटाया

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी कब्जे वाले खेरसॉन ओब्लास्ट गवर्नर हेनाडी लाहुता को भी हटा दिया है. राष्ट्रपति वलोडिमिर ने सर्वेंट ऑफ द पीपल पार्टी से खेरसॉन ओब्लास्ट की विधायिका सदस्य दिमित्रो बुट्री को कार्यवाहक गवर्नर के रूप में नियुक्त किया था.

Advertisement

मारियुपोल में दो धमाके, तीन की मौत

मारियुपोल के मेयर के सहयोगी पेट्रो एंड्रीशचेंको के अनुसार, 9 जुलाई को अजोवस्टल स्टील प्लांट के पास दो धमाके हुए, जिससे वहां आग लग गई. उन्होंने कहा कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए.

देश से भागने वालों की होगी जांच

संसद के अध्यक्ष रुस्लान स्टेफनचुक ने बताया कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अपने कर्तव्यों को निभाने के बजाए देश छोड़ने वाले प्रतिनिधियों के मामले की जांच के लिए एक अस्थायी जांच आयोग बनाया जाएगा.

मायकोलाइव पर रूस ने दागीं 6 मिसाइलें

मायकोलाइव मेयर ऑलेक्जेंडर सेनकेविच के अनुसार, शनिवार सुबह रूसी सेना ने मायकोलाइव पर छह मिसाइलें दागीं. रूस के इस हमले में कई इमारतें नष्ट हो गईं. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »