उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. इस वीडियो में जलती हुई झोपड़ी के सामने खड़ी एक युवती गुस्से में अपना बयान दे रही है. खुद को शिवानी कश्यप बताने वाली इस युवती का आरोप है कि पुलिस और लेखपाल ने उसके घर में घुसकर उसकी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया. युवती बेहद आक्रोशित है और कह रही है कि वह बदला लेने के लिए फूलन देवी बनने से भी पीछे नहीं हटेगी. दूसरी तरफ, पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.