ट्रंप ने 'बम वाली' तस्वीर से ईरान को धमकाया, सुप्रीम लीडर के सलाहकार ने भी दिया करारा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताते हुए एक आक्रामक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लड़ाकू विमान और बम दिखाया गया. वहीं, ईरानी नेता इब्राहिम अजीजी ने तुरंत इसका जवाब देते हुए एक तस्वीर पोस्ट और संदेश दिया कि ईरान हर तरह की लड़ाई के लिए तैयार है.

Advertisement
ट्रंप और अजीजी के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी है. (Photo- Reuters&X/Ebrahim Azizi) ट्रंप और अजीजी के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी है. (Photo- Reuters&X/Ebrahim Azizi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच सोशल मीडिया पर भी अलग जंग छिड़ी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के दिग्गज नेता इब्राहिम अजीजी के बीच इंटरनेट पर अलग वॉर चल रही है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बेहद आक्रामक तस्वीर पोस्ट की है. जिसका अजीजी ने भी करारा जवाब दिया है. 

ट्रंप ने जो फोटो शेयर की है उसमें एक लड़ाकू विमान दिखाई दे रहा है, जिसके नीचे एक बड़ा बम बंधा हुआ है. इस बम के ऊपर एक सीधा संदेश लिखा है- 'इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!'

Advertisement

ट्रंप की इस तस्वीर को तेहरान को खुली चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. इससे ये संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका ईरान पर बम गिराने की धमकी दे रहा है.

(Photo- Truth Social)

ईरानी नेता ने किया पलटवार

ईरानी नेता इब्राहिम अजीजी ने ट्रंप के इस पोस्ट का जवाब देने में बिल्कुल देर नहीं की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रंप को टैग करते हुए लिखा- 'यू आर वेलकम.' अजीजी ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें पूरी तरह तबाह और जल चुका सैन्य मलबा दिखाई दे रहा है. 

इब्राहिम अजीजी का ये पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि ईरान अमेरिकी हमलों का सामना करने और उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहकार ने भी दी चेतावनी

बता दें कि इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने भी ट्रंप को चेताया था. उन्होंने कहा था, 'अगर आप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमला करने और फारस की खाड़ी में घुसने का फैसला करते हैं, तो सबसे पहले आपको दर्दनाक जवाब का सामना करना पड़ेगा.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम NPT से हट गए तो आपका वो हश्र होगा...' ईरान की अमेरिका को सीधी धमकी, होर्मुज पर कही ये बात

रजाई ने आगे कहा था, 'इससे भी बड़ी बात मैं आपको बता दूं कि हम एनपीटी (परमाणु हथियारों के अप्रसार की संधि) से खुद को अलग कर सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि इस धमकी का क्या मतलब है? अगर हम एनपीटी से हट गए तो आपका क्या हश्र होगा? इसलिए इस रास्ते से पीछे हट जाएं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement