'रूस-यूक्रेन विवाद सुलझने के करीब', ट्रंप ने फिर किया शांति समझौते का दावा

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता जल्द हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस समझौते में यूक्रेन के अलावा यूरोप के दूसरे देश भी शामिल हो सकते हैं. ट्रंप ने अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के काम की तारीफ की और ईरान, वेनेजुएला तथा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कई दावे किए.

Advertisement
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता जल्द हो सकता है. (File Photo-Reuters) रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता जल्द हो सकता है. (File Photo-Reuters)

aajtak.in

  • वाशिंगटन,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता जल्द हो सकता है. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, यह समझौता सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें यूरोप के दूसरे देश भी शामिल हो सकते हैं. उन्होंने इसे एक बड़ा समझौता बताते हुए कहा कि इससे सभी पक्ष खुश होंगे.

Advertisement

'रूस-यूक्रेन समझौते के काफी करीब'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि हम रूस-यूक्रेन विवाद सुलझाने के काफी करीब पहुंचने वाले हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह एक बड़ा समझौता होगा और इसमें यूक्रेन से ज्यादा देश शामिल हो सकते हैं. ट्रंप के मुताबिक, इसमें पूरा यूरोप भी शामिल हो सकता है.

हालांकि, ट्रंप ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि समझौते को लेकर किन शर्तों पर बातचीत हो रही है और इसके लिए कोई समयसीमा क्या होगी. उनके बयान को रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की दिशा में संभावित समझौते के दावे के तौर पर देखा जा सकता है.

पीट हेगसेथ की तारीफ, ईरान और वेनेजुएला पर भी बोले

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार काम किया है. अमेरिका में दूसरे विश्व युद्ध के मुकाबले ज्यादा जनरल थे. ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर दावा किया कि वहां सैन्य कार्रवाई 48 मिनट में खत्म हो गई और अमेरिका को पूरी सफलता मिली. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में कोई मौत नहीं हुई.

Advertisement

ईरान का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ युद्ध चल रहा है. उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण होने और वॉर शुरू होने से पहले के मुकाबले अब वहां से ज्यादा तेल गुजरने का दावा भी किया.

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हर महीने 25 हजार लोग मारे जा रहे हैं. इस विवाद को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने अमेरिकी नाकेबंदी को बड़ी सफलता बताया.

यह भी पढ़ें: युद्धविराम के लिए रूस-यूक्रेन ने किए समझौते, मेलानिया ट्रंप बोलीं- दोनों देशों ने मेरा साथ दिया

लॉस एंजिलिस चुनाव पर उठाए सवाल

ट्रंप ने लॉस एंजिलिस और वॉशिंगटन डीसी के मेयर चुनावों में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवारों की जीत के संदर्भ में भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आता है, जब लोग नाराज होते हैं और बदलाव होता है. लेकिन कई बार यह बदलाव तब आता है, जब हालात काफी बिगड़ चुके होते हैं.

लॉस एंजिलिस के चुनाव पर ट्रंप ने इसे 'बेहद शर्मनाक' बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि स्पेंसर प्रैट अंतिम मुकाबले में पहुंचेंगे. ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यहां चुनावों में धांधली होती है.

यह भी पढ़ें: US Result Impact: ट्रंप हार गए... अब नहीं चलेगी मनमानी? चीन-भारत समेत इन 7 बड़े देशों के बाजारों में 'जश्न'

Advertisement

न्यूयॉर्क का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वहां एक सज्जन व्यक्ति के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यूयॉर्क में सब ठीक रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »