चीन में कोरोना का खौफ, एक शख्स ने तोड़ा नियम, हजारों लोगों को होना पड़ा क्वारनटीन

चीन के बीजिंग में एक शख्स ने कोरोना रूल तोड़कर कई लोगों को मुश्किल में डाल दिया. उसने खुद नियम तोड़ा और उसकी वजह से कई लोगों को क्वारंटाइन होना पड़ा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • बीजिंग,
  • 31 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST
  • 5,000 पड़ोसियों को घर में रहने की सलाह
  • बीजिंग में घटने लगे कोविड के मामले

बीजिंग में एक शख्स ने कोरोना रूल तोड़कर हजारों लोगों को क्वारंटाइन होने पर मजबूर कर दिया. बाद में वह खुद कोरोना पॉजिटिव निकल गया. कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग के लोगों को पिछले पांच हफ्तों से घर में रहने का आदेश जारी किया गया था. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रविवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति सन ने कोरोना नियमों को तोड़ दिया और घर के बाहर के शॉपिंग सेंटर में घूमते हुए पाया गया.

Advertisement

5,000 पड़ोसियों को घर में रहने की सलाह
बीजिंग के सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि घर में क्वारंटाइन की अवधि के दौरान वह कई बार बाहर गया और पड़ोस में घूमता रहा. बाद में वह शख्स और उसकी पत्नी टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए . इसके बाद 5,000 पड़ोसियों को घर में रहने की सलाह दी गई. जबकि 250 को एक सरकारी आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया.

हो सकती है कड़ी कार्रवाई
दरअसल, सोमवार को बीजिंग में वायरस प्रतिबंधों में ढील दी गई. इसके तहत पार्कों, संग्रहालयों और सिनेमाघरों को फिर से खोल दिया गया. चीन फिलहाल लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रहा है और जीरो कोविड रणनीति के तहत काम कर रहा है. कोरोना नियम तोड़ने के बाद उक्त शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, वह पुलिस जांच के दायरे में है.

Advertisement

घटने लगे कोविड के मामले
बीजिंग में अप्रैल के अंत से 1,700 से अधिक संक्रमण के मामले देखे गए है. पिछले एक सप्ताह में मामलों में तेजी से गिरावट आई है. बीजिंग सरकार के प्रवक्ता जू हेजियान ने रविवार को कहा कि दो दिनों से कोई नया मामला नहीं पाया गया है. हालात स्थिर हैं और सुधार हो रहा है, लेकिन वापसी का जोखिम अभी भी है.

कई जरूरी सेवाएं फिर से शुरू
राजधानी के तीन सबसे अधिक आबादी वाले जिलों में अधिकांश बस, मेट्रो और टैक्सी सेवाएं सोमवार को फिर से शुरू कर दी गईं और लाखों लोगों को काम पर लौटने के लिए कहा गया था. चीन के कमर्शियल सेंटर शंघाई ने भी सोमवार को कुछ और प्रतिबंध हटाने की घोषणा की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »