हूती हमलों के बीच सऊदी अरब से सुरक्षित लौट रहे उमरा जायरीन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया कंफर्म

सऊदी अरब में तनाव के बीच फंसे उमरा जायरीन की सुरक्षित भारत वापसी कराई जा रही है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि फंसे हुए जायरीन भारत लौट चुके हैं और बाकी लोगों की मदद की जा रही है. भारतीय दूतावास, रियाद और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास में 24 घंटे कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं.

Advertisement
सऊदी अरब में हूती हमलों से हालात खराब होने का दावा किया जा रहा है. (File Photo) सऊदी अरब में हूती हमलों से हालात खराब होने का दावा किया जा रहा है. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

सऊदी अरब और यमन के आसपास बढ़ते तनाव के बीच वहां फंसे भारतीय उमरा जायरीन की सुरक्षित स्वदेश वापसी कराई जा रही है. केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि फंसे हुए उमरा जायरीन सुरक्षित भारत लौट आए हैं. इससे पहले 10 हजार से ज्यादा अन्य उमरा जायरीन भी भारत लौट चुके हैं. उन्होंने कहा कि बाकी बचे जायरीन की मदद की जा रही है और सरकार भारतीय नागरिकों की समस्याओं को लेकर सक्रिय है.

Advertisement

इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले को लेकर पोस्ट किया था. उन्होंने बताया था कि 4,000 से ज्यादा उमरा जायरीन सऊदी अरब में फंसे हुए हैं. अब रिजिजू ने उनकी वापसी और बाकी लोगों को सहायता देने की जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें: मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने सरकार से मांगी मदद

24 घंटे काम कर रहे कंट्रोल रूम

किरेन रिजिजू ने बताया कि भारतीय दूतावास, रियाद और भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा में 24 घंटे कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

भारतीय दूतावास, रियाद

  • फोन: +966-554412016, +966-542126784
  • टोल-फ्री: 8002471234 (केवल सऊदी अरब के भीतर से)
  • WhatsApp: +966-536216082 (केवल मैसेज)

भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा

  • फोन: +966-12-2614093, +966-556122301
  • WhatsApp: +966-536209704 (केवल मैसेज)

यमन के तट के पास 14 भारतीय भी सुरक्षित

Advertisement

इस बीच, यमन के तट के पास एक नौका से जुड़े घटनाक्रम में सवार 14 भारतीय नागरिकों के सुरक्षित होने की जानकारी भी सामने आई है. भारतीय मिशन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक सभी 14 भारतीय सुरक्षित हैं और यमन के होदेइदा के आसपास मौजूद हैं. मिशन ने कहा कि वह उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: ईरान या हूती, किसका डर? अमेरिका ने 11 अरब मुल्कों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट

इससे पहले कुछ अरब मीडिया रिपोर्टों में हूती प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से दावा किया गया था कि यमन के तट के पास युकर द्वीप के नजदीक सऊदी बलों ने भारतीय नागरिकों वाली यॉट को निशाना बनाया. हूती प्रवक्ता ने दावा किया था कि हूती बल उन्हें बचा रहे हैं. हालांकि, भारतीय मिशन ने अब तक नौका पर हमले के स्रोत की पुष्टि नहीं की है. उसने कहा था कि घटना के हालात और तथ्यों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पक्षों से संपर्क किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »