रूस ने 12 शहरों पर किए मिसाइल हमले, आधे यूक्रेन की बिजली गुल होने का दावा

रूस ने ल्वीव समेत कई यूक्रेनी क्षेत्रों के ऊर्जा केंद्रों पर रात और सुबह हमले किए, जिसके बाद 12 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई. क्षतिग्रस्त उपकरणों पर दबाव रोकने के लिए पूरे देश में उद्योगों की बिजली सीमित होगी और कुछ क्षेत्रों में हर घंटे कटौती की जाएगी.

Advertisement
रूस ने यूक्रेन में बड़े स्तर पर मिसाइल हमले किए हैं. (Photo: AP/File) रूस ने यूक्रेन में बड़े स्तर पर मिसाइल हमले किए हैं. (Photo: AP/File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने रात और सुबह देश के कई क्षेत्रों में ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए. यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय के पहले उप मंत्री आर्टेम नेक्रासोव के मुताबिक, रूस ने किरोवोहराद, झितोमिर, लवीव, ओडेसा, रिव्ने, टेरनोपिल और खमेलनित्स्की क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया. इन हमलों के कारण कुछ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

Advertisement

यूक्रेन की सरकारी बिजली कंपनी उक्रेनर्गो ने बताया कि 20 अक्टूबर की सुबह देश के 12 क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई. इनमें किरोवोहराद, झितोमिर, लवीव, ओडेसा, रिव्ने, टेरनोपिल, खमेलनित्स्की, जापोरिज्जिया, दोनेत्स्क, खारकीव, सूमी और चेर्निहाइव शामिल हैं. कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ताजा हमले की वजह से आधे यूक्रेन में बिजली गुल हो गई है.

यह भी पढ़ें: एक-दूसरे का डेटा सेंटर उड़ा रहे रूस और यूक्रेन... पैदा हो रहा नए तरह का खतरा

कंपनी के मुताबिक, पहले से क्षतिग्रस्त बिजली उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से बचाने के लिए पूरे यूक्रेन में उद्योगों की बिजली आपूर्ति सीमित की जाएगी. कुछ क्षेत्रों में हर घंटे बिजली कटौती का शेड्यूल भी लागू किया जाएगा.

यूक्रेन ने रूस पर लगाए ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने के आरोप

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय के पहले उप मंत्री आर्टेम नेक्रासोव ने आरोप लगाया कि रूस व्यवस्थित तरीके से और जानबूझकर यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र पर हमले कर रहा है. यूक्रेन का कहना है कि इन हमलों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब रूस यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर रहा है. यूक्रेन 2022 में शुरू हुए रूस के पूर्ण पैमाने पर हमले के बाद पांचवीं सर्दी की तरफ बढ़ रहा है. सर्दी के मौसम में बिजली नहीं होने से लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पैट्रियट मिसाइलें दो, रूसी रिफाइनरियों पर हमले रोक देंगे', यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का ट्रंप को प्रस्ताव

एक दिन पहले 28 बिजली ठिकानों पर हमले का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बीते दिन दावा किया था कि रूस ने मिसाइलों और ड्रोन की एक और लहर के जरिए देश में 28 बिजली सबस्टेशनों और ऊर्जा से जुड़े अन्य अहम ठिकानों पर हमला किया. जेलेंस्की के मुताबिक, इस हमले में 16 बैलिस्टिक मिसाइलों और 200 से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने इसे कीव और कीव क्षेत्र पर केंद्रित हमला बताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »