ब्रिटेन: PM बनने के और करीब पहुंचे ऋषि सुनक, दूसरे राउंड की वोटिंग में फिर रहे टॉप पर

लंदन में कंजरवेटिव पार्टी की वोटिंग में ऋषि सुनक एक बार फिर सबसे ज्यादा वोट लेकर लगातार दूसरी बार टॉप पर रहे हैं. दूसरे राउंड की इस वोटिंग में ऋषि सुनक को 101 वोट मिले हैं. 

Advertisement
ऋषि सुनक दूसरे राउंड की वोटिंग में भी आगे रहे. ऋषि सुनक दूसरे राउंड की वोटिंग में भी आगे रहे.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST
  • दूसरे राउंड में भी टॉप पर रहे ऋषि सुनक
  • 101 वोट पाकर सबसे आगे रहे
  • अब अगले सप्ताह होगी वोटिंग

भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनने के एक कदम और करीब हो गए हैं. आज लंदन में कंजरवेटिव पार्टी की वोटिंग में ऋषि सुनक एक बार फिर सबसे ज्यादा वोट लेकर लगातार दूसरी बार टॉप पर रहे हैं. दूसरे राउंड की इस वोटिंग में ऋषि सुनक को 101 वोट मिले हैं.

अब ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में 5 उम्मीदवार रह गए हैं. गुरुवार को ब्रिटिश संसद के 358 सांसदों ने पीएम पद के 6 कैंडिडेट के लिए अपना वोट डाला. इन 6 उम्मीदवारों में ऋषि सुनक, पेन्नी मॉर्डान्ट, लिड ट्रॉस, केमी बेडेनोक, टॉम टुजैन्ट और भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन शामिल थे. आज के नतीजे के बाद  भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन इस रेस से बाहर हो गई हैं. सुएला ब्रेवरमैन को दूसरे राउंड की वोटिंग में मात्र 27 वोट मिले हैं. 

Advertisement

गुरुवार की वोटिंग में पेन्नी मॉर्डान्ट को 83, लिज ट्रास को 64, केमी बेडेनोक को 49 और टॉम टुजैन्ट को 32 वोट मिले हैं. 

अब इन 5 उम्मीदवारों में से 3 और बाहर होंगे, इसके बाद मुख्य मुकाबला 2 उम्मीदवारों के बीच होगा. इसके लिए अगले सप्ताह वोट होने हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि सेकेंड राउंड में बाहर होने वाली सुएला ब्रेवरमैन किसको सपोर्ट करती हैं. 

इससे पहले फर्स्ट राउंड की वोटिंग में भी ऋषि सुनक को 88 वोट मिले थे. वे तभी नंबर वन पर रहे थे. इस बीच ऋषि सुनक अपनी उम्मीदवारी को लेकर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »