डिफेंस, UPI से प्रत्यर्पण संधि तक... भारत-सेशेल्स के बीच हुए 19 बड़े समझौते, समुद्री सुरक्षा पर बनी सहमति

सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंद महासागर को 'अवसरों का महासागर' बनाने की बात कही. राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ वार्ता में दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया. भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, UPI डिजिटल पेमेंट, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत 19 अहम समझौते हुए. पीएम मोदी ने कहा कि हिंद महासागर की सुरक्षा और समृद्धि दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है.

Advertisement
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी. (Photo: X/@Narendramodi) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी. (Photo: X/@Narendramodi)

aajtak.in

  • विक्टोरिया,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वहां के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स दोनों मानते हैं कि हिंद महासागर उनका साझा घर है और इसकी सुरक्षा, स्थिरता तथा समृद्धि दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि भारत का विजन हिंद महासागर को 'अवसरों का महासागर' बनाना है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी सुनिश्चित हो और साझेदारी का आधार आकार नहीं बल्कि आपसी सम्मान और भरोसा हो. यही भारत के MAHASAGAR (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) विजन का मूल आधार है.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स की रक्षा और सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग को और मजबूत तथा भविष्य के लिए तैयार बनाने पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के उद्योगों के बीच नए अवसर तलाशे जाएंगे और दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी काम होगा. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत अपने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सफल अनुभव को सेशेल्स के साथ साझा करेगा. वहीं राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा दोनों देशों के रिश्तों का केंद्रीय हिस्सा बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें: सेशेल्स को भारत का तोहफा! PM मोदी ने सौंपा पेट्रोल वेसल, नेशनल डे सेलिब्रेशन में होंगे शामिल

भारत-सेशेल्स के बीच हुए 19 समझौते

दोनों देशों ने समुद्री डकैती, ड्रग तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और सीमा पार अपराधों के खिलाफ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस दौरान भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, डिजिटल पेमेंट, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कुल 19 समझौते और पहलें घोषित की गईं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि, अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग, UPI आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू करने, एक्सिम बैंक की लाइन ऑफ क्रेडिट और नए राष्ट्रीय अस्पताल की तैयारी से जुड़े समझौते शामिल हैं.

Advertisement

भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल उपहार में देने के साथ 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल क्लास बोट्स भी सौंपने की घोषणा की. इसके अलावा सेशेल्स कोस्ट गार्ड के PS Zoroaster जहाज की मरम्मत पूरी होने और डोर्नियर विमान के अपग्रेडेशन की जानकारी भी दी गई. भारत ने सेशेल्स को छह एंबुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट देने की घोषणा की. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने पर एक स्मारक लोगो भी लॉन्च किया गया.

यह भी पढ़ें: ग्लोबल साउथ और विजन MAHASAGAR... पीएम मोदी आज से सेशेल्स के 3 दिनों के दौरे पर, जानें- क्यों अहम है विजिट

UPI से डिजिटल पेमेंट को लेकर MoU

भारत और सेशेल्स के बीच UPI आधारित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए NPCI, इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड और सेंट्रल बैंक ऑफ सेशेल्स के बीच समझौता हुआ. वहीं जन औषधि योजना के तहत भारतीय दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए HLL Lifecare और सेशेल्स के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच भी करार हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे हैं. यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब सेशेल्स अपनी आजादी के 50 वर्ष और दोनों देश राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »