जेलेंस्की के इंतजार के बीच प्रेस रूम में फैली दुर्गंध, पत्रकारों के लिए बना सिरदर्द

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का इंतजार कर रहे रिपोर्टर्स को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा है. बताया जा रहा है कि पत्रकार 'फेटिड फार्टर' यानी बेहद बदबूदार गैस छोड़ने वाले एक रहस्यमयी शख्स से परेशान रहे.

Advertisement
बताया जा रहा है कि बदबू के कारण रिपोर्टर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी. (File Photo: Reuters) बताया जा रहा है कि बदबू के कारण रिपोर्टर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी. (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST

यूरोपीय काउंसिल के प्रेस ब्रीफिंग रूम में माहौल तब अचानक असहज हो गया, जब यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की की कवरेज के लिए डटे पत्रकारों का सामना  एक अजीब दुर्गंध से हो गया.

यहां जेलेंस्की का इंतजार कर रहे रिपोर्टर्स को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि पत्रकार 'फेटिड फार्टर' यानी बहुत ज्यादा बदबूदार गैस छोड़ने वाले एक रहस्यमयी शख्स से बेहद परेशान रहे.

Advertisement

इस बदबू के कारण रिपोर्टर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी. यह कोई पहली बार नहीं था, बल्कि इससे पहले भी एक डिप्लोमैटिक ब्रीफिंग के दौरान तेज बदबू के चलते कई पत्रकारों को जगह छोड़कर बाहर भागना पड़ा था.

देर रात काम कर रहे पत्रकार केवल कॉफी के सहारे टिके रहे और उन्हें डर था कि कहीं वे किसी अहम ब्रीफिंग को मिस न कर दें. इस थकान और प्रेशर के बीच बदबू ने स्थिति को और खराब कर दिया है.

यह भी पढ़ें: रुबियो-जयशंकर की मीटिंग कहां? सर्जियो गोर के ऐलान पर उबल पड़ी कांग्रेस... पूछा- क्या US तय करेगा भारत की विदेश नीति?

डीजल सौदे पर भड़के जेलेंस्की

इस बीच, वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से डीजल खरीदने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समझौते की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इस सौदे से रूस को पैसा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति पुतिन जंग जारी रखने के लिए कर सकते हैं. जेलेंस्की ने रूस पर शांति वार्ता को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया और यूरोप से यूक्रेन को ज्यादा आर्थिक और सैन्य मदद देने की अपील की.

Advertisement

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस से डीजल खरीदने का समझौता वैश्विक बाजार पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पैदा हुए संकट के असर की भरपाई नहीं कर पाएगा. लेकिन इससे रूस को अतिरिक्त पैसा जरूर मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »