पाकिस्तान की स्वदेशी 'तैमूर' एयरलॉन्च क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, शहबाज-मुनीर ने सेना को दी बधाई

पाकिस्तान ने हाल ही में स्वदेशी 'तैमूर' एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. ये मिसाइल लगभग 600 किलोमीटर तक दुश्मन के समुद्री लक्ष्यों को निशाना बना सकती है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है और इसे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में एक मील का पत्थर माना है.

Advertisement
ये मिसाइल 600 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है. (Photo: X) ये मिसाइल 600 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है. (Photo: X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

एक तरफ मिडिल-ईस्ट में हालात नाजुक बने हुए हैं, दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में जुट गया है. पाकिस्तान नौसेना ने स्वदेशी 'तैमूर' एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है. सैन्य मीडिया विंग (ISPR) के मुताबिक, इस मिसाइल ने समुद्र में अपने लक्ष्य पर बेहद सटीक निशाना साधा.

इस परीक्षण से पाकिस्तान की समुद्री हमला करने की क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 16 अप्रैल को भी एक स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था. वहीं, साल की शुरुआत में, नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में भी मिसाइल परीक्षण किए थे. 'तैमूर' मिसाइल के सफल परीक्षण से पाकिस्तानी वायु सेना और नौसेना दोनों की ताकत बढ़ी है.

'तैमूर' एक बेहतरीन एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम है. इसे खासतौर पर विमान से लॉन्च करने के लिए बनाया गया है. ये मिसाइल लंबी दूरी से दुश्मन के समुद्री खतरों को खत्म कर सकती है. ये जमीन और समुद्र दोनों पर लगभग 600 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है.

ISPR ने इस परीक्षण को 'सटीक मारक क्षमता और परिचालन तैयारी का शक्तिशाली प्रदर्शन' बताया है. पाकिस्तानी मीडिया 'डॉन' और 'जियो न्यूज' के मुताबिक, ये मिसालइ परीक्षण पाकिस्तान की सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत करेगा. इससे सशस्त्र बलों की आपसी तालमेल और हमला करने की शक्ति मजबूत होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मिसाइलें तबाह या अब भी खतरनाक? ईरान की सैन्य ताकत को लेकर अमेरिका भी कंफ्यूज

पाक नौसेना ने एक बयान में कहा, 'पाकिस्तान नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों और अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और संकल्पित है.'

शहबाज-मुनीर ने दी सेना को बधाई

तैमूर के सफल परीक्षण पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है. उन्होंने इसे देश के लिए एक मील का पत्थर करार दिया. मोहसिन नकवी ने भी इसे समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement