भारत से तनाव के बीच डरा पाकिस्तान, PIA ने कैंसिल कीं PoK की सभी फ्लाइट्स

उर्दू अख़बार जंग की रिपोर्ट के मुताबिक कराची और लाहौर से स्कर्दू जाने वाली दो-दो फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं. इसके अलावा इस्लामाबाद से स्कर्दू की दो और गिलगित की चार उड़ानों को भी रद्द किया गया है.

Advertisement
पाकिस्तान ने PoK की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कीं पाकिस्तान ने PoK की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कीं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:56 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने गिलगित, स्कर्दू समेत पीओके के अन्य उत्तरी क्षेत्रों के लिए सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. ये कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है.

उर्दू अख़बार जंग की रिपोर्ट के मुताबिक कराची और लाहौर से स्कर्दू जाने वाली दो-दो फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं. इसके अलावा इस्लामाबाद से स्कर्दू की दो और गिलगित की चार उड़ानों को भी रद्द किया गया है.

Advertisement

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते अपने हवाई क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने का फैसला लिया है, रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से गिलगित और स्कर्दू के लिए निर्धारित सभी कॉमर्शियल उड़ानों को रद्द कर दिया गया है.

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि ये कदम सावधानीपूर्वक उठाया गया है ताकि क्षेत्रीय तनाव के बीच राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इसके साथ ही पाकिस्तान ने सभी एयरपोर्ट्स को हाई अलर्ट पर रखा है, और सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है.

भारत ने PAK के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस 

वहीं, भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए एयरस्पेस बंद किया गया है. इस दौरान पाकिस्तान रजिस्टर्ड, ऑपरेटेड या लीज की विमानों समेत पाकिस्तानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट को इस क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं होगी. पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद उसकी विमानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा. मसलन, पाकिस्तान की विमानें पहले भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल करके चीन, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और श्रीलंका जाया करती थी, लेकिन अब एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद उसकी विमानों को लंबी दूरी तय करके फिर इन देशों में जाना पड़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »