भुखमरी से जूझ रहे टॉप 10 देशों में शामिल पाकिस्तान, एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मदद की जरूरत

अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया में भुखमरी के सबसे गंभीर संकट से जूझ रहे 10 देशों में शामिल है. जलवायु से जुड़ी आपदाओं, आर्थिक तंगी, विस्थापन और मानवीय मदद में कमी से हालात बिगड़ रहे हैं.

Advertisement
पाकिस्तान में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मदद की जरूरत. (Photo: File/Reuters) पाकिस्तान में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मदद की जरूरत. (Photo: File/Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

पाकिस्तान दुनिया में भुखमरी के सबसे बड़े संकट से जूझ रहे 10 देशों में शामिल है. अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु से जुड़ी आपदाओं, आर्थिक मुश्किलों, लोगों के विस्थापन और मानवीय सहायता के लिए मिलने वाली रकम में कमी के कारण कमजोर समुदायों के लिए भोजन का संकट बढ़ रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन था वो पाकिस्तानी वकील, उज्ज्वल निकम के सामने मानी थी गलती, 'प्रहार' में जयदीप निभा रहे किरदार

'टेन लार्जेस्ट ग्लोबल फूड क्राइसिस' नाम की यह रिपोर्ट शुक्रवार को विश्व खाद्य दिवस के मौके पर जारी की गई. रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि पाकिस्तान में 2026 के दौरान करीब 1.06 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत पड़ेगी. ऐसा तब है, जब देश में हालात सुधारने की कोशिशें जारी हैं और अर्थव्यवस्था के कुछ बड़े संकेतकों में सुधार हुआ है.

दुनिया में 26.6 करोड़ लोग गंभीर भुखमरी से प्रभावित

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 17.7 करोड़ लोग उन 10 देशों में रहते हैं, जहां भुखमरी का संकट सबसे ज्यादा गंभीर है. पिछले एक दशक में दुनिया भर में गंभीर भुखमरी से प्रभावित लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है. अब 47 देशों में करीब 26.6 करोड़ लोग गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक बयान तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

रिपोर्ट में जिन 10 देशों को सबसे बड़े खाद्य संकट से जूझने वाला बताया गया है, उनमें नाइजीरिया, कांगो, सूडान, यमन, अफगानिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण सूडान और सीरिया शामिल हैं. इन देशों में बड़ी आबादी भोजन की कमी और मानवीय संकट से प्रभावित है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »