अफगानिस्तान का 'ब्लैक संडे'... पाकिस्तान के फाइटर जेट्स ने गिराए तबाही के गोले, 35 बेगुनाहों की मौत

पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के पाकतिका और पाकतिया प्रांत में रविवार रात हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में 35 से ज्यादा आम नागरिकों की मौत हुई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. समकानी जिले के मांडोखेल इलाके में बिस्मिल्लाह जान के घर पर हमला किया गया, जब लोग बचाव के लिए पहुंचे तो दोबारा हमला हुआ.

Advertisement
हवाई हमलों में दर्जनों नागरिकों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया गया है (File Photo: Reuters) हवाई हमलों में दर्जनों नागरिकों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया गया है (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक फिर से गतिरोध बढ़ गया है. यह गतिरोध कराची में हाल में हुए हमले को लेकर बढ़ा है. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में रात के समय हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह हमले पाकतिका और पाकतिया प्रांत के अलग-अलग इलाकों में किए गए हैं. मरने वालों में सभी आम नागरिक बताए जा रहे हैं.

Advertisement

टोलो न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक यह हमले रविवार रात को हुए हैं. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के पाकतिका प्रांत के गयान जिले और पाकतिया प्रांत के समकानी जिले में सिविल इलाकों को निशाना बनाया है. 

इन हमलों में 34 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि मरने वालों में कोई भी सैनिक नहीं था, सभी आम लोग थे.

पाकिस्तान के हमले में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं (Photo: Tolo News)


इसके अलावा यह भी बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार प्रांत के कई इलाकों को भी निशाना बनाया है. पाकतिया पुलिस कमांड के प्रवक्ता मुनीब जादरान ने टोलो न्यूज से बात करते हुए इस हमले की पुष्टि की है. उनके मुताबिक समकानी जिले में हुए इन हमलों में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कराची ब्लास्ट से बौखलाई पाकिस्तानी आर्मी, अफगान बॉर्डर के पास 29 विद्रोही ढेर

जादरान ने बताया कि यह हमला समकानी जिले के मांडोखेल इलाके में बिस्मिल्लाह जान नाम के एक आम नागरिक के घर पर किया गया. जब इस हमले के बाद लोग बिस्मिल्लाह जान के घर पर फंसे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे, तो ठीक उसी वक्त एक और हमला कर दिया गया. यानी बचाव के लिए पहुंचे लोग भी इस दूसरे हमले की वजह से चपेट में आ गए.

समकानी जिले के हेल्थ सेंटर के डॉक्टरों और वहां इलाज के लिए लाए गए घायल नागरिकों ने भी यही बताया है कि उनके घरों को निशाना बनाया गया था. उनका कहना है कि उस इलाके में आसपास कोई सैनिक मौजूद नहीं था और न ही कोई फौजी ठिकाना था. इसके बावजूद उनके घरों पर हमला किया गया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.

इस पूरे मामले में अभी तक पाकिस्तान की सेना या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वहीं अफगानिस्तान की तरफ से इन हमलों की कड़ी निंदा की जा रही है और इसे आम नागरिकों पर सीधा हमला बताया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »