उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने 'दिल' मिलने के बाद घड़ी का समय भी मिलाया

उ. कोरिया की सरकारी संवाद एजेंसी केसीएनए ने कहा, 'ऐतिहासिक उत्तर-दक्षिण शिखर बैठक के बाद समय को फिर से निर्धारित करना पहला व्यावहारिक कदम है ताकि उत्तर एवं दक्षिण को एक करने की प्रक्रिया को तेजी दी जा सके.'

Advertisement
किम जोंग उन और मून जेइ इन किम जोंग उन और मून जेइ इन

अजीत तिवारी

  • सोल,
  • 05 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST

उत्तर कोरिया ने अपने बदले हुए रुख का परिचय देते हुए अपनी घड़ियों के समय को आधे घंटे आगे करते हुए उसे दक्षिण कोरिया के टाइम जोन से मिला लिया. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है.

पिछले सप्ताह दोनों कोरियाई देशों के बीच हुई शिखर बैठक के बाद उत्तर कोरिया ने यह कदम उठाया है.

उ. कोरिया की सरकारी संवाद एजेंसी केसीएनए ने कहा, 'ऐतिहासिक उत्तर-दक्षिण शिखर बैठक के बाद समय को फिर से निर्धारित करना पहला व्यावहारिक कदम है ताकि उत्तर एवं दक्षिण को एक करने की प्रक्रिया को तेजी दी जा सके.'

Advertisement

अप्रैल के महीने में हुए ऐतिहासिक कोरियाई शिखर वार्ता के बाद उत्तर कोरिया ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए दक्षिण कोरिया के टाइम जोन के साथ जुड़ने के लिए आगामी शनिवार से अपने घड़ी को 30 मिनट आगे बढ़ाने का फैसला किया था.

वर्ष 2015 से दोनों देशों का टाइम जोन अलग हो गया था. उस वक्त उत्तर कोरिया ने अपने मानक समय को दक्षिण कोरिया से 30 मिनट पीछे कर दिया था. उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में हुई बैठक में उत्तर कोरिया ने पुराने टाइम जोन में लौटने के बारे में फैसला लिया.

ने बताया था कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन के साथ ऐतिहासिक वार्ता के दौरान अपने पुराने टाइम जोन में फिर से लौटने का वादा किया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement