मोदी बोले- चाय पर चर्चा सिर्फ नारा नहीं, मेरा चाय से खास रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पूजा में हिस्सा लिया. 

Advertisement
मोदी के श्रीलंका दौरे का दूसरा दिन मोदी के श्रीलंका दौरे का दूसरा दिन

मोहित ग्रोवर / रोहिणी स्‍वामी

  • कोलंबो,
  • 12 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

अपने श्रीलंका दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिकोया अस्पताल का उद्घाटन किया.पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत तमिल भाषा में बोलकर की. श्रीलंका के नोरवुड में भारतीय मूल के तमिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यहां आकर काफी खुशी हो रही है. मोदी ने कहा कि यहां कि सिलॉन चाय पूरी दुनिया में मशहूर है.

Advertisement

मोदी ने कहा कि चाय पर चर्चा सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि मजदूरों के लिए सम्मान की बात है. मैं आपके पूर्वजों को नमन करता हूं, जिन्होंने भारत से श्रीलंका के अच्छे संबंधों की नींव रखी थी. मोदी ने कहा कि आपके और मेरे बीच में एक संबंध है, ये संबंध चाय से है.

पीएम ने कहा कि आपने भारत के साथ रिश्ते बरकरार रखे हैं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत सरकार हमेशा आपके साथ है. भारत श्रीलंका सरकार की आपकी जीवन में बदलाव लाने के लिए लगातार मदद करेगा.

 

 

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कार्यक्रम में लिया हिस्सा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पूजा में हिस्सा लिया. पीएम ने यहां कार्यक्रम को भी संबोधित किया.

पाक पर निशाना
मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती शांति स्थापित करना है. शांति के लिए राष्ट्रों के बीच संघर्ष जरूरी नहीं है. आतंकवाद नफरत और हिंसा पर आधारित मानसिक स्थिति का नतीजा है, दक्षिण एशिया में आतंकवाद सिर्फ विध्वंस की भावनाओं के साथ अपनी जड़ें जमा रहा है.

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन श्रीलंका, भारत और सभी बौद्ध धर्म के लोगों के ऐतिहासिक दिन है. भारत के बोधगया में ही प्रिंस सिद्धार्थ बुद्ध बने थे. बुद्ध का वाराणसी से खास रिश्ता है, मैं उसी जगह का प्रतिनिधित्व करता हूं.

कोलंबो-वाराणसी के लिए सौगात
मोदी ने कहा कि आज श्रीलंका बौद्ध के ज्ञान पाने के लिए सबसे अच्छी जगह है. भारत और श्रीलंका की दोस्ती में बुद्धिज्म के अहम हिस्सा है. पड़ोसी होने के नाते हमारे रिश्तों की कई परतें हैं, बुद्धिज्म इसके एक अहम परत है. मोदी ने ऐलान किया कि कोलंबो और वाराणसी के बीच सीधे यात्रा कर सकेंगे यात्री, इससे उन्हें कुशीनगर जाने में आसानी होगी. इसके साथ ही आप बाबा काशीनाथ के दर्शन भी कर सकेंगे. यह सेवा अगस्त में शुरू होगी.

श्रीलंका अहम साथी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि निवेश और कारोबार में श्रीलंका हमारा अहम सहयोगी है. पीएम ने कहा कि समुद्री इलाकों की सुरक्षा करना काफी जरूरी है. भारत हमेशा ही श्रीलंका के साथ खड़ा होगा. पीएम ने कहा कि निवेश और कारोबार में श्रीलंका हमारा अहम सहयोगी है. पीएम ने कहा कि समुद्री इलाकों की सुरक्षा करना काफी जरूरी है. भारत हमेशा ही श्रीलंका के साथ खड़ा होगा.

Advertisement

मोदी के दौरे से चीन को झटका!
श्रीलंका ने कोलंबो में पनडुब्बी खड़ा करने के चीन की गुजारिश को ठुकरा दिया है. चीनी पनडुब्बी को खड़ा करने की इजाजत को लेकर 2014 में भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था. एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया, उन्होंने (चीन) 14 मई और 15 मई को पनडुब्बी खड़ा करने की इजाजत मांगी थी. हमने इनकार कर दिया था. सरकारी सूत्रों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी गुजारिशों को ठुकरा दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »