तेहरान में एयरस्ट्राइक, जिस स्क्वायर पर चल रहा था प्रोटेस्ट, वहां जोरदार धमाका

ईरान की राजधानी तेहरान आज एक बार फिर भीषण धमाके से दहल उठी है. ईरानी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट शहर के मध्य में स्थित आजादी स्क्वायर के पास हुआ है, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा थे.

Advertisement
रैली के बीच जोरदार धमाके से दहला तेहरान (Photo: Screengrab) रैली के बीच जोरदार धमाके से दहला तेहरान (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगहों पर जोरदार धमाकों की खबर आ रहा है. दक्षिण-पूर्वी तेहरान के जवादियेह इलाके के अलावा  आजादी स्क्वायर पर भी जोरदार ब्लास्ट हुए हैं. ईरानी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के मध्य में स्थित आजादी स्क्वायर  के पास जब धमाका हुआ उस समय वहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे.

रमजान का आखिरी जुमा, जिसे ईरान में क़ुद्स दिवस भी कहा जाता है, उसे लेकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ये विरोध रैलियां आयोजित की गई थीं. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी भी इस अंतरराष्ट्रीय कुद्स दिवस रैली में शामिल हुए थे. 

Advertisement

दरअसल, ईरान, इराक, लेबनान, पाकिस्तान, भारत और कई यूरोपीय देशों में भी क़ुद्स दिवस के दौरान विरोध प्रदर्शन और जनसभाओं का आयोजन किया जाता है जिनमें फिलिस्तीन के समर्थन में भाषण दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 'आक्रामकता बर्दाश्त नहीं, हमें आत्मरक्षा का पूरा हक', जयशंकर से बोले ईरानी विदेश मंत्री अराघची

ये प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में आजादी स्क्वायर पर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी एक जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आया. धमाके के वक्त वहां हजारों की संख्या में लोग एकत्र थे. ऐसा कहा जा रहा था कि यहां सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई आने वाले हैं.

विस्फोट के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स (AP) के मुताबिक, धमाके से ठीक पहले इजरायल ने इलाके में हमले की चेतावनी दी थी. शुक्रवार सुबह से ही तेहरान के आसपास के इलाकों में तीव्र हवाई हमलों की खबरें आ रही थीं. इन हमलों के बावजूद, सड़कों पर हजारों लोग मौजूद थे और नारेबाजी कर रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान से जहाजों को वापस लाने में मदद कर सकता है IMD का 'फ्लीट फोरकास्ट', जानिए कैसे

अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन धमाकों में कितने लोग हताहत हुए हैं लेकिन जिस तीव्रता के धमाके हुए हैं, उससे बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान होने की आशंका है. धमाके के बाद वहां सुरक्षाबल पहुंच गए हैं और लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है.

इससे पहले इजरायल ने जुमे की नमाज को लेकर एक चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि वह तेहरान यूनिवर्सिटी के नजदीक एयरस्ट्राइक कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement