काबुल हॉस्पिटल अटैक के बाद बैकफुट पर PAK, 400 लोगों की मौत पर दे रहा अजीबोगरीब तर्क

काबुल के एक अस्पताल में 400 मरीजों की हत्या के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय दबाव में है. चौतरफा आलोचनाओं के बीच पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक विवादास्पद दावा किया है. उन्होंने अस्पताल पर हमले को हथियार डिपो पर कार्रवाई बताते हुए मरने वालों को आत्मघाती हमलावर करार दिया है.

Advertisement
काबुल अस्पताल पर एयरस्ट्राइक के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान. (AP Photo) काबुल अस्पताल पर एयरस्ट्राइक के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान. (AP Photo)

अरविंद ओझा

  • इस्लामाबाद,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल (ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल) पर हुए हवाई हमले के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए थे. अब इसको लेकर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता (DG ISPR) एक विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने अफगानिस्तानी तालिबान शासन पर ड्रग एडिक्ट्स को सुसाइड बॉम्बर के रूप में इस्तेमाल करने का  आरोप लगाया.

काबुल में एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान आर्मी के डायरेक्टर जनरल इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अफगान दावों को रिडिकुलस (हास्यास्पद) करार देते हुए विवादास्पद बयान दिया है.

Advertisement

PAK ने आरोपों को किया खारिज

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने किसी ड्रग रिहैब सेंटर को निशाना नहीं बनाया, बल्कि अफगान तालिबान के सैन्य ठिकानों, हथियारों के स्टोरेज, ड्रोन स्टोरेज और आतंकी ठिकानों पर पर हमला किया गया. जिससे हुए तेज धमाके में वहां मौजूद लोग मारे गए.

उन्होंने इंटरव्यू में दावा किया कि अफगानिस्तान में ड्रग एडिक्ट्स को ही सुसाइड बॉम्बर बनाया जाता है और यही लोग पाकिस्तान में फिदायीन हमले करते हैं.

उन्होंने कहा, 'सभी ड्रग एडिक्ट सुसाइड बॉम्बर नहीं होते, लेकिन सभी सुसाइड बॉम्बर ड्रग एडिक्ट जरूर होते हैं.'

उनके मुताबिक, जिस जगह धमाका हुआ, वहां संभवतः वही ड्रग एडिक्ट रखे गए थे जो सुसाइड बॉम्बर की ट्रेनिंग ले रहे थे. पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने किसी अस्पताल को नहीं, बल्कि हथियारों के गोदाम को निशाना बनाया था, जिसके चलते इतनी बड़ी संख्या में मौतें हुईं.

Advertisement

भारत पर लगाया ड्रोन सप्लाई का आरोप

अपनी इस कायराना हरकत के बचाव में एक बार फिर से भारत को घसीटने की कोशिश की है. DG ISPR ने दावा किया कि भारत अब अफगानिस्तान को ड्रोन सप्लाई कर रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं ड्रोनों का इस्तेमाल पाकिस्तान के अंदर हमले करने के लिए किया जा रहा है. काबुल अस्पताल कांड पर वैश्विक बिरादरी के सवालों का जवाब देने के बजाय पाकिस्तानी सेना अब साजिशों का सहारा लेकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अस्पताल में 400 बेगुनाह मरीजों की हत्या ने पाकिस्तान को दुनिया के सामने कटघरे में खड़ा कर दिया है.

हमले में 400 लोगों की मौत

आपको बता दें कि 16 मार्च को रात करीब 9 बजे पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने काबुल में एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए स्ट्राइक की. इस हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर ड्रग एडिक्ट मरीज और कुछ स्टाफ शामिल थे. हमले में 250 से ज्यादा घायल भी बताए जा रहे हैं.

अफगान अधिकारियों के अनुसार, ये पूर्व अमेरिकी सैन्य अड्डे कैंप फीनिक्स (अब ओमिद हॉस्पिटल) पर हुआ, जिसे ड्रग एडिक्शन ट्रीटमेंट सेंटर में बदला गया था.  

तालिबान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि हमले से अस्पताल के बड़े हिस्से तबाह हो गए और ज्यादातर पीड़ित मरीज थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement