ट्रंप से अलग राह पर जेडी वेंस! 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी पॉलिटिकल ब्रांडिंग में जुटे

अमेरिका में हाल ही हुए मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. उन्होंने ट्रंप की छवि से अलग होकर आर्थिक राष्ट्रवाद, विदेश नीति में संयम और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर फोकस किया है. ये बदलाव उनकी 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है.

Advertisement
जेडी वेंस 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. (File Photo- Reuters) जेडी वेंस 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. (File Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

अमरीका में हाल ही में हुए मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी रणनीति में बदलाव करना शुरू कर दिया है. वेंस अब राष्ट्रपति ट्रंप की छवि से बाहर निकलकर 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी खुद की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान (ब्रांड) बनाने में जुट गए हैं.

सितंबर में आयोजित रिपब्लिकन कन्वेंशन के बाद से जेडी वेंस के भाषणों के विश्लेषण से साफ जाहिर होता है कि उन्होंने ट्रंप के विवादास्पद फैसलों- जैसे कि ईरान युद्ध और बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन का जिक्र करना लगभग बंद कर दिया था.

Advertisement

इसके बजाय उन्होंने अपने नीतिगत एजेंडे- आर्थिक राष्ट्रवाद, विदेश नीति में संयम और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे विषयों पर ही जनता से वोट देने की अपील की. रणनीति से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ये बदलाव बेहद सोच-समझकर किया गया था.

दरअसल वेंस और उनके सलाहकारों का मानना था कि इन मुद्दों पर उनकी अपनी मजबूत पकड़ है और वो इस पर अधिकार के साथ बात कर सकते हैं. हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इन मुद्दों को अपने 'मागा' (MAGA) आंदोलन के तहत अपनाया था, लेकिन वेंस इस विचारधारा का असल चेहरा बनकर उभरे हैं.

2028 के राष्ट्रपति चुनाव में वेंस सबसे आगे?

मंगलवार को हुए चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के हाथ से कांग्रेस का नियंत्रण फिसल गया. इस हार के बाद रिपब्लिकन नेता अब ट्रंप से आगे देखने लगे हैं. पार्टी के कई वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि जेडी वेंस 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्य दावेदार हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें ट्रंप के राजनीतिक जनाधार को अपने साथ बनाए रखते हुए खुद को ट्रंप की राजनीतिक कमजोरियों से अलग करना होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चुनावी हार, ट्रंप और वेंस में दरार... 5 Points में समझें अमेरिकी सियासत कैसे हिल गई है

अपनी अलग राह तैयार कर रहे वेंस

हालांकि वेंस के पास अभी ट्रंप जैसा देशव्यापी पॉलिटिकल सिस्टम मौजूद नहीं है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से ट्रंप के चुनावी रिकॉर्ड के बजाय अपने मुद्दों को केंद्र में रखकर प्रचार की कमान संभाली, उससे साफ संकेत मिलता है कि वो भविष्य के लिए अपनी एक अलग और स्वतंत्र राह तैयार कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो उन्हें ट्रंप के मुकाबले मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »