'चुप हो जाइए या बाहर निकलिए', संयुक्त राष्ट्र में UN अधिकारी के साथ इजरायली राजदूत की तीखी बहस

संयुक्त राष्ट्र में आयोजित एक सार्वजनिक सुनवाई के दौरान इजरायल और UN अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने UN की रिपोर्ट को दोहरी नीति बताते हुए अधिकारी के इस्तीफे की मांग की, जिसके बाद बैठक में जमकर बहस हुई.

Advertisement
UN ने इजरायल को 'लिस्ट ऑफ शेम' में डाल दिया है. (Photo- ITG) UN ने इजरायल को 'लिस्ट ऑफ शेम' में डाल दिया है. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक सार्वजनिक सुनवाई उस समय हंगामे में बदल गई, जब इजरायल के राजदूत डैनी डैनन और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई. यह विवाद उस रिपोर्ट को लेकर हुआ, जिसमें पहली बार इजरायल को संघर्ष से जुड़े यौन हिंसा मामलों के आरोपों के कारण UN की ब्लैकलिस्ट में शामिल किया गया है.

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा मामलों की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसी रिपोर्ट को लेकर न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डैनन ने पैटन के इस्तीफे की मांग कर दी.

यह भी पढ़ें: लेबनान में इजरायल-हिज्बुल्लाह के बीच सीजफायर! ईरान परमाणु वार्ता का रास्ता साफ

डैनन ने आरोप लगाया कि UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इजरायल को निशाना बनाने के अभियान में जुटे हुए हैं और पैटन ने भी उसी दबाव में काम किया है. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट तथ्यों पर नहीं बल्कि राजनीतिक एजेंडे पर आधारित है.

डैनन की टिप्पणी के बाद संयुक्त राष्ट्र की बच्चों और सशस्त्र संघर्ष मामलों की प्रतिनिधि वैनेसा फ्रेजियर ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने डैनन की टिप्पणी को व्यक्तिगत हमला बताते हुए आपत्ति जताई और कहा कि रिपोर्ट के निष्कर्ष सत्यापित सबूतों के आधार पर तैयार किए गए हैं.

Advertisement

इसके बाद माहौल और गर्म हो गया. डैनन ने फ्रेजियर को बीच में रोकते हुए कहा, "हम एक सदस्य देश हैं और आप UN के लिए काम करती हैं. अब आप चुप रहें. आप चुप रहें और अपनी शर्मनाक रिपोर्ट अपने पास रखें."

इस दौरान बैठक में मौजूद आयोजकों को व्यवस्था बहाल करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा. दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहस ने संयुक्त राष्ट्र और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को एक बार फिर उजागर कर दिया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-कतर की मध्यस्थता रंग लाई, ईरान की रजामंदी के बाद इजरायल-हिज्बुल्लाह के बीच हुआ सीजफायर

हाल ही में जारी एक अन्य UN रिपोर्ट में भी गाजा युद्ध के दौरान फिलिस्तीनी बच्चों के खिलाफ कथित उल्लंघनों में भारी वृद्धि का जिक्र किया गया था. रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि इजरायली बसने वाले समूहों को भी बच्चों के खिलाफ गंभीर उल्लंघनों की वैश्विक ब्लैकलिस्ट में शामिल किया जा सकता है.

इजरायल पहले से ही बच्चों के खिलाफ कथित उल्लंघनों से जुड़ी UN की तथाकथित "लिस्ट ऑफ शेम" में शामिल है. डैनन ने पहले भी इन रिपोर्ट्स को राजनीतिक रूप से प्रेरित और वास्तविकता से दूर बताया था. इजरायल के विदेश मंत्रालय ने तो यहां तक कह दिया था कि वह महासचिव गुटेरेस के साथ अपने संबंध तोड़ देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »