तेहरान के सीने पर वार, इजरायल ने चेतावनी देने के बाद बरसाईं ताबड़तोड़ मिसाइलें, देखें नए हमले का वीडियो

इजरायल ने पहली बार ईरान की राजधानी के केंद्र 'हार्ट ऑफ तेहरान' पर सीधा और बड़ा हमला किया है. चेतावनी के बाद सरकारी इमारतों और रणनीतिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाई गईं, इसका वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
राजधानी तेहरान में धमाकों से मचा हड़कंप (Photo: Screengrab) राजधानी तेहरान में धमाकों से मचा हड़कंप (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

मध्य पूर्व का युद्ध अब अपने सबसे निर्णायक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद इजरायली सेना (IDF) ने तेहरान पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए हैं. तेहरान में ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्प्लेक्स पर भी हमले की खबर है.

आईडीएफ ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा कि उसने पहली बार सीधे तौर पर "तेहरान के दिल" यानी राजधानी के मध्य और उत्तरी इलाकों को निशाना बनाकर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं. रविवार को हुए ताजा इन हमलों ने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है, क्योंकि अब तक इजरायल मुख्य रूप से बाहरी ठिकानों और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बना रहा था.

Advertisement

इजरायली सेना ने एक बयान में पुष्टि की है कि ये हमले सीधे तौर पर तेहरान के भीतर स्थित महत्वपूर्ण सरकारी केंद्रों और रणनीतिक ठिकानों पर किए गए हैं. इससे पहले के हमलों का उद्देश्य ईरान की हवाई सुरक्षा को नष्ट कर रास्ता साफ करना था, ताकि राजधानी के मुख्य केंद्रों तक पहुंचा जा सके. 

यह भी पढ़ें: कराची में US दूतावास में घुसे पाकिस्तानी प्रोटेस्टर, अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 12 की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तरी तेहरान में एक के बाद एक कई भीषण धमाके हुए, जिसके बाद सामने आए वीडियो में आसमान में धुएं के काले गुबार उठते देखे गए.

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेहरान की गगनचुंबी इमारतों के पास आग के गोले और धमाकों की गूंज साफ सुनी जा सकती है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान के सत्ता ढांचे (Regime) को पूरी तरह पंगु बनाना है. तेहरान की सड़कों पर दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं. 

Advertisement


यह भी पढ़ें: सऊदी प्रिंस और इजरायल ने बार-बार किया ट्रंप को फोन... खामेनेई के खात्मे के प्लान की इनसाइड स्टोरी

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement