अभी भी ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर दुनिया भर में असमंजस बना हुआ है. कभी अमेरिका-इजरायल के हमले में उनके मारे जाने का दावा किया जा रहा है, तो कभी उन्हें गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जंग थमेगी या ईरान और हार्डलाइन होगा? फरीद जकारिया ने समझाया युद्ध आगे किस दिशा में बढ़ेगा
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई का इलाज चल रहा है. हालांकि, अब तक पुख्ता तौर पर कोई यह नहीं बता पाया है कि जंग के बीच मोजतबा खामेनेई किस हाल में हैं और कहां मौजूद हैं.
ईरान की ताकत कमजोर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत के कमजोर पड़ने के कई दावे किए हैं. ट्रंप ने कुछ दिन पहले ईरान को 'कागजी शेर' भी कहा था. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो गई है.
ट्रंप ने कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में लगभग 90 प्रतिशत और ड्रोन हमलों में करीब 95 प्रतिशत की कमी आई है.
aajtak.in