'ईरानी हमले का जवाब देने को तैयार', जहाज पर हमला और भारतीय नाविक की मौत पर बोला UAE

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने ईरानी हमले को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है. हमले की निंदा करते हुए यूएई ने कहा है कि हम जवाबी कार्रवाई करने, संप्रभुता की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.

Advertisement
ईरान ने होर्मुज में यूएई के दो जहाजों पर किए मिसाइल अटैक (Photo: ITG) ईरान ने होर्मुज में यूएई के दो जहाजों पर किए मिसाइल अटैक (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के दो टैंकर पर अटैक किए. यूएई के दो तेल टैंकर मोम्बासा और अल बहियाह ओमान के जल क्षेत्र से गुजर रहे थे. ईरान की ओर से दागी गई क्रूज मिसाइलों से इन पर हुए हमले में चालक दल के आठ सदस्य घायल हो गए और एक की मौत हो गई. मृतक भारत का नागरिक बताया जा रहा है. जहाजों पर हमले और भारतीय नाविक की मौत को लेकर अब यूएई के रक्षा मंत्रालय का बयान आया है.

Advertisement

यूएई के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मोम्बासा नाम के टैंकर पर सवार चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई है. मृतक भारत का निवासी था. आठ अन्य इस हमले में घायल हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ईरानी क्रूज मिसाइल से अटैक के बाद दोनों तेल टैंकर में आग लग गई थी.

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने ईरानी हमले के कारण दोनों टैंकरों को बड़ा नुकसान होने की जानकारी देते हुए कहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि ये क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'शांति समझौता टेस्ट था, उसका कोई मतलब नहीं', ट्रंप के बदले सुर, ईरान को बताया 'बदमाश'

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूएई इस बढ़ते तनाव के जवाब में कार्रवाई करने, अपनी संप्रभुता, सुरक्षा, स्थिरता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है. हम किसी भी संभावित खतरे, ईरानी हमले से निपटने के लिए उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं. ईरानी हमले का जवाब देने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में हद पार कर रहा ईरान, ओमान साइड में जहाजों को बना रहा निशाना, MAP से समझिए पूरे इलाके का भूगोल

यूएई ने यह भी कहा है कि देश की सुरक्षा कमजोर करने की किसी भी कोशिश का निर्णायक जवाब देने के लिए जरूरी सभी उपाय किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि ओमानी जल क्षेत्र में होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर ईरानी हमले की यूएई के विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी निंदा की थी. यूएई के विदेश मंत्रालय ने ईरान और अमेरिका समेत सभी पक्षों से सैन्य कार्रवाई रोकने, तनाव कम करने की अपील की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »